IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन की शुरुआत शनिवार 28 मार्च को हो चुकी है. पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के हाथों में सनराइजर्स की कप्तानी है, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं हैं. किशन ने अपनी टीम के लिए उस समय शानदार कप्तानी पारी खेली, जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. किशन ने 27 गेंद पर इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ दिया.
किशन ने पूरे किए 3000 आईपीएल रन
ईशान किशन इस समय अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं और इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं. उन्होंने सुयश के खिलाफ जमीन से सटे हुए दो मजबूत लेकिन सुरक्षित शॉट खेले, दो चौके जड़े और इसी के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इतना ही नहीं आईपीएल में किशन ने अपने 3000 रन पूरे कर लिए. किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे और उस समय पांचवें ओवर में टीम ने अपने तीन बल्लेबाज गंवा दिए और स्कोर 29 रन ही था. SRH के लिए किशन की पारी बहुत जरूरी थी. किशन 80 रन बनाकर आउट हुए.
ईशान के बाद अनिकेत ने दिखाया दम
ईशान किशन 16वें ओवर में उसी अभिनंदन सिंह की गेंद पर आउट हुए, जिनको उन्होंने निशाना बनाया था. किशन ने 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 80 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे हैदराबाद का स्कोर 20 ओवर में 200 के पार पहुंचा. ईशान के जाने के बाद अनिकेत वर्मा ने 18 गेंद पर 43 रन बनाए. अनिकेत ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. सनराइजर्स ने पहले मुकाबले में आरसीबी को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया.
ये भी पढ़ें…
IPL टिकट पर कर्नाटक में सियासी जंग, बीजेपी ने बताया- VIP कल्चर
IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर खेलेगी RCB, जानें क्या है वजह
