वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों के मन में पैदा कर रहे खौफ, इरफान पठान ने क्यों कर दी क्रिस गेल से तुलना

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपने विस्फोटक खेल से गेंदबाजों के दिलों में खौफ पैदा कर रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और संजय बांगड़ ने उनके प्रदर्शन की खूब सराहना की है और इसे असाधारण करार दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंंशी का तूफान देखने को मिल रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा. वैभव की ताबड़तोड़ पारी के बाद भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि वैभव अब गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा कर रहे हैं.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब गेंदबाजों के मन में वही खौफ पैदा कर रहे हैं जो एक समय पर वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल करते थे. आईपीएल के मौजूदा सत्र में सूर्यवंशी अब तक 53 छक्के जड़ चुके हैं और गेल के 2012 में बनाए गए 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं.

इरफान पठान ने हॉटस्टार से बातचीत में क्या कहा?

इरफान पठान ने जिओ हॉटस्टार से बातचीत में कहा, ‘उसे रोकना बहुत कठिन है. शुरुआती 10 गेंदों में वह 100 से कम स्ट्राइक रेट पर था, लेकिन अंत में केवल 38 गेंदों में 93 रन बना डाले’. उन्होंने आगे कहा कि वास्तव में वह क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. गेंदबाजी के दौरान हम हमेशा गेल से डरते थे और अब वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों के मन में वहीं डर पैदा कर रहे हैं. सूर्यवंशी का बल्लेबाजी देखते हुए लग रहा है कि गेल का रिकॉर्ड अब निश्चित रूप से खतरे में है.

संजय बांगड़ ने वैभव को लेकर क्या कहा?

सूर्यवंशी की प्रतिभा के बारे में भारत के एक अन्य पूर्व खिलाड़ी संजय बांगड़ ने भी कहा कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. इस युवा खिलाड़ी के शॉट्स असाधारण हैं. वह जहां भी खेलेंगे, दर्शकों को हमेशा मंत्रमुग्ध कर देंगे.

वैभव के प्रदर्शन से जीता राजस्थान

सूर्यवंशी ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके शामिल थे. इस विस्फोटक प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम ने 221 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से आसानी से जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >