कोहली से लेकर भुवनेश्वर तक, IPL में इन खिलाड़ियों ने जीती ऑरेंज-पर्पल कैप, देखें पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है. वहीं सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से सम्मानित किया जाता है. आइए इस आर्टिकल में आपको 2008 से लेकर 2025 तक के सभी विजेताओं की पूरी लिस्ट बताते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के शुरू होने में एक दिन बाकी है. 28 मार्च से आईपीएल का 19वां सीजन खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले हम आपको बताते हैं कि इस टी20 लीग में हर साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है. 2008 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अबतक किस-किस खिलाड़ी ने इन कैप को अपने नाम किया है आपको बताते हैं. 

IPL में ऑरेंज कैप विजेताओं का शानदार सफर

आईपीएल के इतिहास में बल्लेबाजों का हमेशा से बोलबाला रहा है. साल 2008 के पहले सीजन में ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने पहली ऑरेंज कैप जीती थी. इसके बाद सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल और डेविड वार्नर जैसे दिग्गजों ने इस अवार्ड को अपने नाम किया. 

विराट कोहली ने 2016 में 973 रन बनाकर एक ऐसा रिकार्ड बनाया जो आज तक कोई नहीं तोड पाया है. हाल ही में 2025 के सीजन में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 759 रन बनाए और ऑरेंज कैप पर अपना नाम लिखवाया. सबसे ज्यादा तीन बार इस कैप को जीतने का रिकार्ड डेविड वार्नर के नाम है.

IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले बैटर्स की लिस्ट

यहां उन सभी बल्लेबाजों की सूची दी गई है जिन्होंने हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं:

  • 2008: शॉन मार्श (616 रन)
  • 2009: मैथ्यू हेडन (572 रन)
  • 2010: सचिन तेंदुलकर (618 रन)
  • 2011: क्रिस गेल (608 रन)
  • 2012: क्रिस गेल (733 रन)
  • 2013: माइकल हसी (733 रन)
  • 2014: रॉबिन उथप्पा (660 रन)
  • 2015: डेविड वार्नर (562 रन)
  • 2016: विराट कोहली (973 रन)
  • 2017: डेविड वार्नर (641 रन)
  • 2018: केन विलियमसन (735 रन)
  • 2019: डेविड वार्नर (692 रन)
  • 2020: केएल राहुल (670 रन)
  • 2021: रुतुराज गायकवाड (635 रन)
  • 2022: जोस बटलर (863 रन)
  • 2023: शुभमन गिल (890 रन)
  • 2024: विराट कोहली (741 रन)
  • 2025: साई सुदर्शन (759 रन)

IPL में पर्पल कैप विजेताओं का दबदबा

बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी आईपीएल में अपनी गहरी छाप छोडी है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर 2008 में पर्पल कैप जीतने वाले पहले खिलाडी थे. बता दे कि 2009 तक आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भी एंट्री होती थी. लेकिन मुंबई में हुए 26/11 के हमले के बाद बीसीसीआई ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल न करने की मौन-नीति अपनाई.

इसके बाद लसिथ मलिंगा, ड्वेन ब्रावो और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेरा. ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती है. वहीं 2025 के रोमांचक सीजन में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कुल 25 विकेट लेकर इस प्रतिष्ठित कैप पर अपना कब्जा जमाया.

IPL में पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

यहां उन सभी गेंदबाजों की सूची दी गई है जिन्होंने विकेटों का अंबार लगाकर पर्पल कैप अपने नाम की:

  • 2008: सोहेल तनवीर (22 विकेट)
  • 2009: आरपी सिंह (23 विकेट)
  • 2010: प्रज्ञान ओझा (21 विकेट)
  • 2011: लसिथ मलिंगा (28 विकेट)
  • 2012: मोर्ने मोर्केल (25 विकेट)
  • 2013: ड्वेन ब्रावो (32 विकेट)
  • 2014: मोहित शर्मा (23 विकेट)
  • 2015: ड्वेन ब्रावो (26 विकेट)
  • 2016: भुवनेश्वर कुमार (23 विकेट)
  • 2017: भुवनेश्वर कुमार (26 विकेट)
  • 2018: एंड्रयू टाई (24 विकेट)
  • 2019: इमरान ताहिर (26 विकेट)
  • 2020: कैगिसो रबाडा (30 विकेट)
  • 2021: हर्षल पटेल (32 विकेट)
  • 2022: युजवेंद्र चहल (27 विकेट)
  • 2023: मोहम्मद शमी (28 विकेट)
  • 2024: हर्षल पटेल (24 विकेट)
  • 2025: प्रसिद्ध कृष्णा (25 विकेट)

IPL में ऑरेंज कैप किसे दी जाती है?

आईपीएल के किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप से सम्मानित किया जाता है.

आईपीएल में पर्पल कैप का क्या मतलब है?

IPL के पूरे टूर्नामेंट यानी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है.

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप किसने जीती है?

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा तीन बार (2015, 2017 और 2019 में) ऑरेंज कैप जीती है.

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड किसके नाम है?

भारत के विराट कोहली के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड दर्ज है. उन्होंने साल 2016 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 973 रन बनाए थे.

आईपीएल 2025 में पर्पल और ऑरेंज कैप किसने जीती?

IPL 2025 में साई सुदर्शन ने 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती, जबकि 25 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप अपने नाम की.

ये भी पढ़ें-

PSL 2026: पाकिस्तान की फजीहत, लाइव मैच में गेंद ने बदला रंग, वजह जान चौंक जाएंगे आप

IPL 2026: RCB को चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज भारत पहुंचा, शुरुआती मैचों में खेलने पर सस्पेंस

IPL 2026: मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना, T20WC से बाहर होने पर शुभमन गिल की दो टूक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >