10 हजार फ्री टिकटों की शर्त ने छीनी बेंगलुरु से IPL फाइनल की मेजबानी, BCCI सचिव ने किया खुलासा

IPL Final Venue: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल प्लेऑफ, फाइनल मैचों के स्थलों में बदलाव और बेंगलुरु से मैच हटाने का कारण स्पष्ट किया.

IPL Final Venue: सैकिया ने बताया- आईपीएल प्रोटोकॉल के तहत होस्ट एसोसिएशन को कुल सीटिंग क्षमता का केवल 15% कॉम्प्लिमेंटरी टिकट दिए जाते हैं. लेकिन कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने लीग मैचों के दौरान इससे कहीं ज्यादा टिकट मांगे. जो तय 15% से कहीं ज्यादा थी. नतीजतन, हमने उन्हें एक ईमेल भेजा जिसमें इस मामले के बारे में सटीक जानकारी मांगी गई. 2 मई को केएससीए ने ईमेल में जवाब दिया. इसमें 15% कोटे के अलावा सदस्यों, क्लबों, स्थानीय विधायकों (MLAs), विधान पार्षदों (MLCs) और कर्नाटक सरकार के लिए अतिरिक्त टिकटों की मांग की गई. कुल मिलाकर 15% कोटे के अलावा करीब 10,000 अतिरिक्त कॉम्प्लिमेंटरी टिकट मांगे गए.

प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं कर सकते: बीसीसीआई सचिव

बीसीसीआई सचिव ने बताया- BCCI ही प्लेऑफ और फाइनल मैचों के लिए मेजबान संस्था के तौर पर काम करती है. इसलिए, हम IPL के नियमों और विनियमों के तहत सीमा से ज्यादा टिकट जारी करके अपने प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं कर सकते. नतीजतन, हमें कर्नाटक से मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मुश्किल फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा.

प्रोटोकॉल के अनुसार बेंगलुरु में होना था आईपीएल का फाइनल मुकाबला

मानक प्रोटोकॉल के अनुसार डिफेंडिंग चैंपियन को फाइनल, साथ ही एक प्लेऑफ मैच की मेजबानी अपने घरेलू मैदान पर करने का अधिकार होता है. पिछले साल RCB डिफेंडिंग चैंपियन थी; इसलिए, यह मैच आदर्श रूप से बेंगलुरु में होना चाहिए था. लेकिन टिकट विवाद के बाद अहमदाबाद को मेजबानी सौंप दी गई. 31 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जबकि क्वालीफायर एक धर्मशाला और दो अन्य प्लेऑफ मैच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. पिछले साल के अलावा अहमदाबाद ने इससे पहले 2022 और 2023 में आईपीएल फाइनल की मेजबानी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >