IPL ने मेरी जिंदगी बदल दी, लेकिन ये था टर्निंग पॉइंट, दिल्ली के हरफनमौला खिलाड़ी का बड़ा बयान

IPL 2025: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले निगम ने कहा अपने प्रदेश के लिये खेलने के बाद जब वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी गए तो कोचों ने मेरी काफी मदद की. वे बल्लेबाज के तौर पर गए थे, लेकिन वहां उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर फोकस किया. इस मेहनत का फल आईपीएल में मिला, जहां उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है.

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला विपराज निगम (Vipraj Nigam) का मानना है कि आईपीएल से उनके जीवन में काफी बदलाव आये हैं और दिग्गज क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से मिली सीख उनके कैरियर को निखारने में काफी काम आयेगी. बीस वर्ष के निगम को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रूपये में खरीदा था. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया है. निगम ने इस सीजन दिल्ली के लिए 12 मैचों में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने 68 के हाइएस्ट स्कोर के साथ 122 रन बनाए और शानदार बॉलिंग करते हुए 9 विकेट लिए. 

सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के बारे में निगम ने कहा, ‘‘जीवन में कई बदलाव आये हैं. आईपीएल से चीजें बदल जाती है. आपको इतने बड़े सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलता है. उनसे और उनके अनुभव से सीखने का मौका मिलता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये ये नये अनुभव हैं और मैं अपने खेल में इस सीख पर अमल करने की कोशिश करूंगा.’

निगम ने दिल्ली के कोचिंग स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब मुझे दिल्ली टीम ने चुना और उससे पहले भी मैने अपने कोचों और प्रबंधन से बात की. उन्होंने मुझे हमेशा कहा कि वे मुझे हरफनमौला के रूप में देखते हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट और लीग में मेरी बल्लेबाजी देखी और संदेश साफ था कि दो से चार ओवर फेंकने के अलावा मुझे बल्लेबाजी पर भी फोकस करना है.’’

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले निगम ने कहा अपने प्रदेश के लिये खेलने के बाद जब वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी गए तो कोचों ने मेरी काफी मदद की. वे बल्लेबाज के तौर पर गए थे, लेकिन वहां उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर फोकस किया. निगम ने कहा, “मैंने यूपीटी20 लीग खेली है। मेरे लिए सबसे खास बात मेरे कोच का समर्थन था। उन्होंने मुझे यह समझने में मदद की कि अगर आप एक गेंदबाज हैं और आप छक्के नहीं मार सकते या मैच खत्म नहीं कर सकते, तो आप अपने समग्र विकास को सीमित कर रहे हैं। उनके साथ समय बिताने से मुझे एक खिलाड़ी के रूप में खुद को निखारने में काफी मदद मिली.” 

उन्होंने माना कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में उनका कार्यकाल एक गेंदबाज के रूप में उनके विकास में एक टर्निंग पॉइंट था। निगम ने कहा, “जब मैं अपने राज्य के लिए खेलने के बाद एनसीए गया, तो वहां के कोचों ने मुझे वास्तव में निखारने में मदद की। मैं एक बल्लेबाज के रूप में गया था, लेकिन मैंने वहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की प्रैक्टिस की। एक लेग स्पिनर के रूप में उन्होंने मुझे अपनी गेंदबाजी को गंभीरता से लेने को कहा। पहले मैं सिर्फ 2-3 ओवर एक पार्ट-टाइमर की तरह डालता था, लेकिन एनसीए में जाने के बाद मेरी सोच पूरी तरह बदल गई.” 

जब वैभव ने धोनी के पैर छुए, तब माही ने ऐसा क्या कहा, जिस पर सूर्यवंशी ने हामी भरी

‘रिफ्लेक्स स्लो, घुटने भी जवाब दे रहे’, वर्ल्ड कप विजेता ने धोनी को IPL छोड़ने की दी सलाह

IPL 2025: RCB को पीछे करने उतरेगी गुजरात टाइटंस, दांव पर लगी LSG की प्रतिष्ठा और सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >