IPL Auction 2024 : जानें कौन हैं रोवमैन पाॅवेल, जिसके लिए राजस्थान राॅयल्स ने लगाई 7.4 करोड़ की बोली

रोवमैन पॉवेल 30 साल के खिलाड़ी हैं. पाॅवेल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और वर्तमान में टी20 फार्मेट के कप्तान हैं. पाॅवेल को 2018 में पहली बार एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने का मौका मिला था.

IPL Auction 2024 : आईपीएल ऑक्शन 2024 के पहले दिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोवमैन पाॅवेल अबतक लगी बोली में सबसे महंगे बिके हैं. राजस्थान राॅयल्स ने रोवमैन पाॅवेल को 7.4 करोड़ में खरीदा है. कैरेबियाई बैटर रोवमैन पॉवेल को अपना बनाने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स में खूब तनातनी हुई लेकिन अंतत: जीत राजस्थान रॉयल्स को मिली.

टी20 फार्मेट के हैं कप्तान

रोवमैन पॉवेल 30 साल के खिलाड़ी हैं. पाॅवेल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और वर्तमान में टी20 फार्मेट के कप्तान हैं. पाॅवेल को 2018 में पहली बार एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने का मौका मिला था. रोवमैन पाॅवेल ने अपने करियर में 45 ओडीआई और 55 टी-20 मैच खेले हैं. इन्होंने ओडीआई में 897 और टी-20 में 890 रन बनाए हैं.

2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख में खरीदा था

रोवमैन पाॅवेल को 2017 में पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख में खरीदा था. उसके बाद 2022 में दिल्ली कैपिटल के साथ आ गए और 2024 में वे राजस्थान राॅयल्स का हिस्सा बन गए हैं. रोवमैन पाॅवेल के निजी जिंदगी की बात करें तो उनका बचपन गरीबी में बीता है, क्योंकि उनके माता-पिता साथ नहीं रहते थे. उनके बीच अलगाव था. उन्होंने ओल्ड हार्बर हाई स्कूल में पढ़ाई की. गरीबी की वजह से वे कुछ समय तक बकरी चराने का काम भी करते थे.

Also Read: संसद का शीतकालीन सत्र: सदन में हंगामे के बीच आज 40 से अधिक विपक्षी सांसदों को किया गया सस्पेंड, देखें नाम
दुबई में हो रही है नीलामी

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मिनी नीलामी मंगलवार को दुबई में हो रही है. सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों पर दांव लगाने के लिए तैयार हैं. 1100 से अधिक खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपने नाम दिए थे, जिनमें से 333 को शॉर्टलिस्ट किया गया है.

Also Read: टीएमएसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उड़ाया जगदीप धनखड़ का मजाक, सभापति ने जताई नाराजगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >