IPL 2026 में इन स्टार खिलाड़ियों ने किया सबसे ज्यादा निराश, ऐसी है इस सीजन की अंडरपरफॉर्म्ड XI

IPL 2026 का लीग राउंड समाप्त हो चुका है. 70 मुकाबले के बाद इस सीजन की अंडरपरफॉर्म्ड-11 चुनी गई है. इस टीम में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है.

IPL 2026 का लीग राउंड खत्म हो चुका है और 70 मुकाबलों के बाद प्लेऑफ के लिए चार टीमों की तस्वीर साफ हो गई है. लीग स्टेज समाप्त होने के बाद हमारी टीम ने इस सीजन की अंडरपरफॉर्म्ड इलेवन चुनी है. इस टीम में कई स्टार खिलाड़ी और वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर शामिल हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में ये खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.

इस टीम में बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल है. इस टीम में ऐसे 11 खिलाड़ी शामिल हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. हार्दिक पांड्या से लेकर जसप्रीत बुमराह को इस टीम में शामिल किया गया है. वहीं अंडरपरफॉर्म्ड-11 का कप्तान हार्दिक पांड्या को नियुक्त किया गया है. जबकि उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है.

टॉप ऑर्डर में इन बल्लेबाजों को किया गया शामिल

टीम के कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ को चुना गया है. उन्होंने 14 पारियों में 337 रन जरूर बनाए, लेकिन वह अपने नाम और क्षमता के मुताबिक प्रभाव नहीं छोड़ सके. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे ने 14 मैचों में 335 रन बनाए, लेकिन कई अहम मौकों पर टीम को मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रहे.

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 13 पारियों में 270 रन बनाए. उनसे विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन इस सीजन वह लगातार संघर्ष करते नजर आए. दूसरी ओर ऋषभ पंत भी 13 पारियों में 312 रन ही बना सके और कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दबाव में दिखे.

ऑलराउंडर्स में कई दिग्गज खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स के डेवाल्ड ब्रेविस को भी इस टीम में जगह मिली है. उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 151 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 206 रन और 11 विकेट जरूर लिए, लेकिन मैच विनिंग प्रदर्शन करने में लगातार असफल रहे. दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल ने 173 रन और 7 विकेट लिए, लेकिन उनका प्रभाव पिछले सीजन की तुलना में काफी कम रहा. वहीं आरसीबी के रोमारियो शेफर्ड ने 7 मैचों में सिर्फ 83 रन बनाए और गेंद से भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सके.

गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह शामिल

स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को शामिल किया गया है. उन्होंने 11 पारियों में 10 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी और असर दोनों उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. तेज गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम शामिल हैं. बोल्ट ने 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए, जबकि बुमराह 13 पारियों में 4 विकेट ही ले सके. यह आंकड़े उनके स्तर के गेंदबाजों के लिए काफी चौंकाने वाले माने जा रहे हैं.

IPL 2026 लीग स्टेज का अंडरपरफॉर्म्ड XI

ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, रोमारियो शेफर्ड, कुलदीप यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

यह भी पढ़ें: IPL Final की राह कैसे होती है तय? समझिए क्वालीफायर और एलिमिनेटर का पूरा खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >