IPL 2026 के खिताब का दावेदार कौन? सभी टीमों के पास दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका

IPL 2026 का खिताब किस टीम के नाम होगा, इसे लेकर रोमांच चरम पर है. खास बात यह है कि इस बार सभी टीमें दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेंगी, जिससे ट्रॉफी की जंग और भी दिलचस्प होने वाली है.

IPL 2026 का लीग राउंड खत्म हो गया है. 70 मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम चार में जगह बनाई है. सभी टीमों के पास दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का मौका होगा. प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई से होगी. पहला क्वालीफायर आरसीबी और गुजरात के बीच खेला जाएगा.

वहीं 27 मई को एलिमिनेटर में हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम का सामना पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम से होगा. इसके बाद 29 मई को दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा, जिसमें जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट हासिल करेगी. फिर 31 मई को होने वाले खिताबी मुकाबले में उसका सामना 26 मई को पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम से होगा. आइए समझते हैं कि इन चारों में खिताब की प्रबल दावेदार कौन सी टीम नजर आ रही है और क्यों…

RCB के पास खिताब बचाने का मौका

आईपीएल 2025 की विजेता आरसीबी के पास इस बार खिताब का बचाने का मौका है. इस सीजन में आरसीबी के लिए सबकुछ अच्छा रहा है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या और टिम डेविड अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, वेंकटेश अय्यर ने भी मौके पर चौका लगाया है. अगर गेंदबाजों की बात करें तो, भुवनेश्वर कुमार बल्लेबाजों के लिए एक अबूझ पहेली बने हुए हैं. वहीं रसिख सलाम और जोश हेजलवुड ने भी अच्छा साथ निभाया है. अब देखना होगा कि ये खिलाड़ी क्वालीफायर में कैसा प्रदर्शन करते है. आरसीबी एक टीम की तरह प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में सबसे ज्यादा खिताब की दावेदार भी मानी जा रही है.

दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी गुजरात

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है. वहीं तीसरे नंबर पर जोस बटलर ने भी दमदार प्रदर्शन किया है. इन बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने खासा प्रभावित किया है. गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. राशिद खान भी सही समय पर फॉर्म में लौट गए हैं. गुजरात की टीम दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी. अब देखना होगा कि गुजरात के खिलाड़ी आरसीबी के खिलाफ क्वालीफायर-1 में कैसा प्रदर्शन करते हैं. वहीं गुजरात को जीत हासिल करने के लिए टॉप-3 पर निर्भर रहना पड़ता है. ऐसे में गुजरात के लिए खिताब जीतना मुश्किल हो सकता है.

दमदार दिख रही सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सभी टीमों के मन में खौफ पैदा कर दिया है. हैदराबाद के बल्लेबाजों ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर जमकर बरसे हैं. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है. नीतीश कुमार रेड्डी भी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं. गेंदबाजी में ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है. एसआरएच के साथ सबसे बड़ी दिक्कत अच्छे स्पिनर की कमी रही है, जो एलिमिनेटर में टीम का खेल बिगाड़ सकती है. हैदराबाद की टीम जिस दिन अपने लय में होती है, उस दिन सामने वाली टीम को कुछ नहीं समझती. ऐसे में हैदराबाद को खिताब जीतने के लिए तीन मुकाबले जीतने होंगे. जो आसान नहीं होगा.

ट्रॉफी का सूखा खत्म कर पाएगी राजस्थान रॉयल्स?

राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना आखिरी मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में पहुंची. इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया है. नंबर तीन पर ध्रुव जुरेल उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. कप्तान रियान पराग का फॉर्म में लौटना प्लेऑफ से पहले टीम के लिए राहत भरी खबर है. जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. वहीं, बृजेश शर्मा भी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं. स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है. अब देखना होगा कि एलिमिनेटर में राजस्थान के खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं. राजस्थान के पास 2008 के बाद ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का मौका होगा. वैभव और यशस्वी के अलवा बाकी खिलाड़ियों का भी साथ जरूरी होगा. हालांकि, राजस्थान के खिताब जीतने का चांस ज्यादा नहीं दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘T20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की नजर गेल के इस रिकॉर्ड पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >