IPL 2026: पहले ही मैच में अंपायर के फैसले पर बवाल, क्या आउट थे हेनरिक क्लासेन?

IPL 2026 की शुरुआत आरसीबी की शानदार जीत के साथ हुई. लेकिन इस मैच में हेनरिक क्लासेन के कैच ने भारी विवाद पैदा कर दिया है. थर्ड अंपायर के फैसले पर पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन और फैंस ने सवाल उठाए हैं. जानिए आखिर 14वें ओवर में बाउंड्री लाइन पर क्या हुआ था.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच से हुआ. इस पहले ही मुकाबले में आरसीबी ने 202 रन के टारगेट को 15.4 ओवर में आसानी से पार कर लिया. रोमांचक जीत के बावजूद यह मैच एक विवाद के कारण सुर्खियों में आ गया है. यह पूरा विवाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के एक कैच से जुड़ा है, जिसने अंपायरिंग के स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

SRH की बैटिंग के दैरान 14वें ओवर में मचा बवाल

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में विवाद की शुरुआत हुई. आरसीबी की तरफ से रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी पहली ही गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बाउंड्री के पार नहीं जा सकी. बाउंड्री लाइन पर तैनात आरसीबी के फील्डर फिल साल्ट ने एक बेहतरीन कैच लपका. कैच लेते समय साल्ट बाउंड्री रोप के बेहद करीब पहुंच गए थे. मैदानी अंपायर इस कैच को साफ तौर पर जज नहीं कर सके और उन्होंने अंतिम फैसला थर्ड अंपायर पर छोड़ दिया.

थर्ड अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे क्लासेन

थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद पाया कि फिल साल्ट मिड विकेट पर बाउंड्री लाइन के एकदम करीब थे. वीडियो में यह बताना बहुत कठिन था कि फील्डर के पैर ने बाउंड्री कुशन को छुआ है या नहीं. हालांकि थर्ड अंपायर ने यह कहते हुए क्लासेन को आउट करार दिया कि उन्हें बाउंड्री रोप में कोई हलचल नहीं दिखाई दी. अंपायर के इस फैसले से क्लासेन काफी नाराज दिखे और वह मैदान पर अंपायर से बातचीत करते नजर आए. आउट होने से पहले क्लासेन 31 रन बना चुके थे और कप्तान ईशान किशन के साथ 97 रन की अहम साझेदारी कर चुके थे.

माइकल वॉन ने भी उठाए अंपायरिंग पर सवाल

इस विवादित फैसले पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि उन्हें देखकर ऐसा लगा जैसे पैर ने बाउंड्री स्पंज को छुआ है. वॉन ने थर्ड अंपायर की तकनीक पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह समझ से बाहर है कि कोई भी यह कैसे पक्का कर सकता है कि पैर का कोई हिस्सा स्पंज से नहीं टकराया है. सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट फैंस इस मामले को लेकर आपस में उलझ गए हैं. कुछ फैंस क्लासेन को आउट मान रहे हैं, तो बहुत से लोग अंपायर के फैसले को गलत बता रहे हैं.

कोहली और पडिक्कल ने दिलाई आरसीबी को जीत

मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने बोर्ड पर 201 रन का स्कोर बनाया था. कप्तान ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 38 गेंद में 80 रन की पारी खेली. लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया. विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए नाबाद 69 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. उनका साथ देते हुए देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंद पर 61 रन की पारी खेली. मैच में 3 अहम विकेट लेने वाले डफी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

ये भी पढ़ें-

फैन्स ने संजू सैमसन को दिया खास नाम, निकनेम क्विज वीडियो मचा रहा धूम

RCB की जीत, कोहली का जलवा! अनन्या और आर्यमन के रिएक्शन ने जीता फैंस का दिल

कौन हैं बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबी? जिनकी रफ्तार के कायल हुए पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >