IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए अपने दबदबे को बरकरार रखा.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही. शुभमन गिल 10 और साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों ओपनर जल्दी ही पवेलियन हो गए.
वाशिंगटन सुंदर का अर्धशतक
उसके बाद निशांत सिंधु 20 और जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान वाशिंगटन सुंदर एक छोर पर टिके रहे और रन बनाते रहे. हालांकि, इसी बीच अरशद खान 15 रन बनाकर आउट हो गए. सुंदर अंत तक टिके रहे और 37 गेंदों में नाबाद 50 रन की पारी खेली. वाशिंगटन सुंदर की पारी के बदौलत गुजरात टाइटंस की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने 3 विकेट चटकाए. उसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 2 और जोश हेजलवुड ने 2 विकेट चटकाए.
तेज शुरुआत के बाद आरसीबी को लगे दो झटके
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज ने शानदार शुरुआत की. दोनों ने 4 ओवर के अंदर ही 50 का आंकड़ा पार कर लिया. 62 के स्कोर पर वेंकटेश अय्यर 32 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद 63 के स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल 1 रन बनाकर चलते बने.
कोहली के अर्धशतक से जीता आरसीबी
वहीं एक छोर पर विराट कोहली टिके रहे. इस दौरान विराट को रजत पाटीदार का साथ मिला. लेकिन रजत पाटीदार भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. 89 के स्कोर पर तीसरा और 91 के स्कोर पर चौथा झटका लगा. क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर चलते बने. उसके बाद कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद टिम डेविड 24 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली अंत तक टिके रहे. कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: किंग कोहली के सिक्सर पर झूम उठीं अनुष्का शर्मा, स्टैंड्स से लुटाया पति पर प्यार
