Highlights
Virender Sehwag R Ashwin Fun Banter: आईपीएल 2026 का पहला मैच शनिवार 28 मार्च 2026 को खेला गया. यह दिन रविचंद्रन अश्विन के लिए बहुत खास रहा. अश्विन ने इस मैच से अपनी कमेंट्री पारी की शुरुआत की. उन्होंने इससे पहले कभी कमेंट्री नहीं की थी. SRH और RCB के मैच में उन्हें पहली बार यह मौका मिला. कमेंट्री बॉक्स में उनके पुराने साथी वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा भी मौजूद थे. दोनों ने मिलकर अश्विन का बहुत ही मजेदार तरीके से स्वागत किया. इस दौरान इन खिलाड़ियों के बीच कुछ बहुत ही रोचक बातें हुईं.
आकाश चोपड़ा ने पूछा दबाव के बारे में
मैच के दौरान बातचीत की शुरुआत आकाश चोपड़ा ने की. उन्होंने एक सीधा सवाल पूछा. आकाश ने पूछा कि हां जी, दबाव किस पर ज्यादा है? यह सवाल सुनकर वहां का माहौल हल्का हो गया. सभी लोग अश्विन के जवाब का इंतजार करने लगे. आकाश चोपड़ा हमेशा अपनी मजेदार बातों के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी उन्होंने अपने इसी अंदाज में सवाल किया.
सहवाग ने अश्विन को कहा नई मुर्गी
आकाश चोपड़ा के इस सवाल का जवाब अश्विन दे पाते, उससे पहले ही वीरेंद्र सहवाग बोल पड़े. सहवाग ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि भाई मुझे तो लग रहा है कि आज सारा दबाव अश्विन के ऊपर है. सहवाग ने आगे कहा कि ये नई मुर्गी है. सहवाग की यह बात सुनकर कमेंट्री बॉक्स में मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगे.
अश्विन की SRH के लिए भविष्यवाणी
हंसी मजाक के बीच अश्विन ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मैंने एक बड़ी भविष्यवाणी भी की है. अश्विन ने विश्वास के साथ कहा कि आज एसआरएच की टीम धूम मचाएगी. इस पर सहवाग चुप नहीं रहे. उन्होंने तुरंत पलटकर कहा कि वो तो तू वैसे भी ड्रेसिंग रूम में बैठकर करता रहता है. दोनों के बीच की यह बातचीत फैंस को काफी पसंद आई.
सहवाग ने सुनाया कप्तानी का मजेदार किस्सा
इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने अश्विन से जुड़ा एक पुराना किस्सा सबको सुनाया. सहवाग ने बताया कि एक बार अश्विन कप्तान थे. वह मेरे साथ ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे. अश्विन ने मुझसे कहा कि पाजी यार ऑफ स्पिनर आ गया है, मैं क्या करूं? सहवाग ने जवाब दिया कि तू जा और पहली गेंद से बल्ला घुमा. कुछ ओवर निकल गए और कोई आउट नहीं हुआ. हम दोनों बातें करते रहे. आखिर में जब एक विकेट गिरा तो अश्विन बल्लेबाजी करने गए.
उन्होंने पहली ही गेंद पर हटकर शॉट मारने की कोशिश की और आउट हो गए. वापस आकर अश्विन ने सहवाग से कहा कि नहीं पाजी, यह इतना आसान भी नहीं है. इस पर सहवाग ने भी सहमति जताते हुए कहा कि हां, इतना आसान नहीं है. बातचीत के बीच आकाश चोपड़ा ने कहा कि ऑफ स्पिनर भी अच्छे गेंदबाज होते हैं. सहवाग ने तुरंत याद दिलाया कि अश्विन को आउट भी ऑफ स्पिनर ने ही किया था. इस पर अश्विन ने बताया कि वह गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम थे.
ये भी पढ़ें-
कमेंट्री पर सवाल उठाने पर भड़के हरभजन सिंह, फैन के साथ की गाली गलौज
IPL में किंग कोहली का जलवा, हैदराबाद के खिलाफ मैच में बना दिए 10 रिकॉर्ड
बचपन में मां को खोया, चाचा बने फरिश्ता, जानें RCB को डराने वाले अनिकेत वर्मा की कहानी
