IPL 2026 में मचेगा धामाल! बल्ले से आग उगलने की तैयारी कर रहे धोनी

MS Dhoni Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी 19वें सीजन के लिए तैयार हैं. धोनी का बल्ले को धार देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

MS Dhoni Video: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का बिगुल बजने वाला है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी. सीजन का पहला ही मैच काफी रोमांचक होने वाला है. यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच खेला जाएगा. इन सबके बीच क्रिकेट फैंस के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं. धोनी आईपीएल के 19वें सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्होंने इसके लिए अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है.

बल्ले को धार लगाते नजर आए माही

चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर अपने पूर्व कप्तान का एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एमएस धोनी अपने बल्ले को छीलकर उसे धार देते हुए दिखाई दे रहे हैं. माही का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही काफी तेजी से फैल गया है. धोनी हमेशा अपने बैट का खास ध्यान रखते हैं और सीजन शुरू होने से पहले अपने हथियारों को तैयार करने में लगे हुए हैं.

फिटनेस के दम पर खेल रहे हैं लगातार

एमएस धोनी की उम्र अब 44 साल हो चुकी है. उन्होंने साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद भी उन्होंने आईपीएल में खेलना जारी रखा है. इतनी उम्र में भी लगातार क्रिकेट खेलने के पीछे उनकी फिटनेस सबसे बड़ा कारण है. माही आईपीएल के लिए अपनी फिटनेस को पूरे साल बनाए रखते हैं. इसी कारण वह हर सीजन में पूरे जोश के साथ मैदान पर उतर पाते हैं.

278 मैचों में बनाए हैं 5439 रन

आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी के आंकड़े बेहद शानदार हैं. साल 2008 से लेकर अब तक वह आईपीएल के कुल 278 मैच खेल चुके हैं. इन मैचों में उन्होंने 137.4 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 5439 रन निकले हैं. धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 24 शानदार अर्धशतक भी लगाए हैं. अंतिम ओवरों में आकर तेजी से रन बनाना उनकी पुरानी आदत है.

विकेट के पीछे भी माही का जादू

बल्लेबाजी के साथ-साथ एमएस धोनी विकेटकीपिंग में भी अपना कमाल दिखाते रहे हैं. आईपीएल में विकेट के पीछे उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. उन्होंने अब तक 158 शानदार कैच लपके हैं. इसके अलावा धोनी ने अपनी फुर्ती से 47 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है. वहीं 25 खिलाड़ियों को उन्होंने अपनी सटीक थ्रो से रन आउट भी किया है. इस नए सीजन में भी फैंस को धोनी से ऐसे ही दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

आईपीएल से पहले मुश्किल में CSK, जर्सी लांच गाने पर विवाद, जानें पूरा मामला

BCCI करेगा खिलाडियों को सम्मानित, रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा अवार्ड

IPL 2026: केकेआर ने लांच की नई जर्सी, जानिए किट में क्या खास?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >