IPL 2026: मुंबई को मिला 221 रन का टारगेट, राहणे-अंगकृष की फिफ्टी

IPL 2026, MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए मंबई को 221 रन का लक्ष्य दिया है. कोलकाता की ओर से कप्तान अजिंक्या राहणे ने 67 रन की पारी खेली.

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला MI vs KKR के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए हैं. मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए. वहीं केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्या राहणे ने सबसे ज्याद 67 रन की पारी खेली.

राहणे-अगकृष की फिफ्टी, MI को 221 का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की शुरुआत शानदार रही. टीम का पहला विकेट 69 रन के स्कोर पर फिन एलन के रुप में गिरा. एलन 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद कप्तान अजिंक्या राहणे ने पारी को संभाला और 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली.

इसके अलावा अंतिम ओवर्स में अंगकृष रघुवंशी ने भी 29 गेंदों का समना करते हुए 51 रन बनाए. इसी की बदौलत केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए. वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर को सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल हुए. वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या को एक सफलता मिली. ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

IPL 2026: MI और KKR की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन:- रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार

केकेआर की प्लेइंग इलेवन:- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया

IPL 2026: दोनों कप्तानों का बयान

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि पिच अच्छी लग रही है, यह पहले की तुलना में अधिक हरी दिख रही है. देखते हैं यह कैसा खेलती है. यह हमारा किला है, दर्शक हमारे साथ हैं और हम एक अच्छा मैच खेलने की उम्मीद कर रहे हैं. हमने कुछ हफ्ते पहले ही शुरुआत कर दी थी, हमारे पास काफी अनुभव और युवाओं का मिश्रण है. रोहित, सूर्या, मिचेल सैंटनर- तो कप्तानों की कोई कमी नहीं है; मैं बस मैदान पर जाकर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं. हम 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं.

इसके बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे बोले कि हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे, वानखेड़े में इतनी घास पहले कभी नहीं देखी. तैयारियां अच्छी रही हैं, कोलकाता और मुंबई में भी कुछ कैंप लगे हैं. हम जानते हैं कि MI एक चैंपियन टीम है और हम उनके खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक हैं. हमें प्रेजेंट में रहना है और अतीत को नहीं देखना है. कुछ खिलाड़ियों को चोटें आई हैं- हम 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं. चार विदेशी खिलाड़ी हैं- कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नारायण और ब्लेसिंग मुजरबानी.

इस मैच में 6 खिलाड़ियों का डेब्यू

MI vs KKR के इस मैच में 6 खिलाड़ी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. दोनों ही टीम के तीन-तीन खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे. इसमें मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और शेरफेन रदरफोर्ड पहली बार खेल रहे हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन, कैमरून ग्रीन और ब्लेसिंग मुजरबानी का डेब्यू हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Video: ये तो नई मुर्गी है, वीरेंद्र सहवाग ने कमेंट्री में ली अश्विन की चुटकी

कमेंट्री पर सवाल उठाने पर भड़के हरभजन सिंह, फैन के साथ की गाली गलौज

IPL में किंग कोहली का जलवा, हैदराबाद के खिलाफ मैच में बना दिए 10 रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >