IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, पीटरसन ने छोड़ा मेंटर पद, इस किरदार में आएंगे नजर

IPL 2026 के शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर केविन पीटरसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पीटरसन ने बताया कि समय की कमी के कारण वह यह जिम्मेदारी नहीं निभा पाएंगे. हालांकि क्रिकेट फैंस उन्हें इस बार मैदान के बाहर कमेंट्री करते हुए जरुर देखेंगे

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स को अहम झटका लगा है. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने टूर्नामेंट के 19वें सीजन से ठीक पहले टीम के मेंटर पद से इस्तीफा दे दिया है. पीटरसन पिछले साल फरवरी में दिल्ली टीम के साथ शामिल हुए थे. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि व्यस्त शेड्यूल के चलते वह इस जिम्मेदारी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. यह सीधे तौर पर टीम के लिए एक अहम बदलाव है.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस 45 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने 14 मार्च को एक्स पर पोस्ट करके यह बात बताई. उन्होंने अपना संदेश हिंदी भाषा में लिखा. पीटरसन ने कहा कि वह इस बार दिल्ली के मेंटर नहीं रह पाएंगे. उन्होंने बताया कि इस पद के लिए जितने समय की जरूरत है, वह उतना समय देने में असमर्थ हैं. उन्होंने नए सीजन के लिए सभी क्रिकेटरों को अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं.

कमेंट्री बॉक्स में आएंगे नजर

पीटरसन अब डगआउट में टीम का मार्गदर्शन करते नहीं दिखेंगे. लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वह टूर्नामेंट का हिस्सा बने रहेंगे. वह कमेंटेटर के तौर पर मैच का हाल बताएंगे. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह सभी को कमेंट्री बॉक्स में जरुर मिलेंगे. पीटरसन ने आईपीएल को दुनिया की बेहतरीन लीग बताया है.

शानदार रहा है क्रिकेट करियर

पीटरसन की गिनती इंग्लैंड के सफल बल्लेबाजो में होती है. उन्होंने टेस्ट में 8000 और वनडे में 4000 से अधिक रन बनाए हैं. आईपीएल में भी उनका करियर काफी अच्छा रहा है. उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना खेल दिखाया है. कुल 36 मैच खेलते हुए उन्होंने 1001 रन बनाए हैं.

दिल्ली का नया सपोर्ट स्टाफ

मेंटर के जाने के बाद अब टीम पूरी तरह अपने हेड कोच हेमांग बदानी पर निर्भर रहेगी. पिछले सीजन में पीटरसन ने बदानी और वेणुगोपाल राव के साथ मिलकर काम किया था. अब दिल्ली की टीम एक बार फिर इन्हीं कोच के भरोसे खिताब जीतने का दावा पेश करेगी.

आईपीएल और दिल्ली का शेड्यूल

बीसीसीआई ने पहले चरण का शेड्यूल घोषित कर दिया है. टूर्नामेंट 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा. पहला मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. दिल्ली अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी. इसके बाद अरुण जेटली स्टेडियम में 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना करेगी. तीसरा मैच 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली में होगा. अंत में 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में मुकाबला होगा.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026 में मचेगा धामाल! बल्ले से आग उगलने की तैयारी कर रहे धोनी

एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, क्रिकेटर्स ने शादी में जमाया रंग, देखें वीडियो

आईपीएल से पहले मुश्किल में CSK, जर्सी लांच गाने पर विवाद, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >