चेन्नई के मैदान पर भिड़े सैमसन और क्लासेन, अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव; वायरल हुआ VIDEO

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच तीखी नोक-झोक देखने को मिली. जिसके बाद यह वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि, इस मुकाबले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर संजू सैमसन और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बीच नोक-झोक हो गई. जिसके बाद मामले को तुरंत शांत करवाया गया. इस मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

क्या है असल मामला

दरअसल, यह मामला इस हाई-वोल्टेज मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 15वां ओवर नूर अहमद लेकर आए. इस दौरान हेनरिक क्लासेन 25 गेंदों में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. 15वें ओवर के तीसरे गेंद पर नूर ने क्लासेन को पूरी तरह से चौंका दिया. जिसके बाद विकेट के पीछे मुस्तैद सैमसन ने पलक झपकते ही क्लासेन को स्टंप आउट कर दिया.

स्टंप करने के बाद संजू सैमसन ने जिस तरह से सेलिब्रेट किया, वो क्लासेन को पंसद नहीं आया. जिसके बाद क्लासेन ने संजू सैमसन को कुछ बोला. यहां से मामला गर्म हो गया. सैमसन भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी उनका जवाब दिया. इसी के बीच दोनों में तीखी नोक-झोक हो गयी. जिसके बाद दोनों अंपायर और खिलाडियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

जीत के साथ हैदराबाद प्लेऑफ में, जीटी को भी फायदा

इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई किया. साथ ही इसके साथ गुजरात की टीम को भी फायदा हुआ और उन्होंने भी प्लेऑफ में प्रवेश किया. वहीं, चेन्नई की इस हार के साथ प्लेऑफ में जाने का रास्ता काफी कठिन हो गया है. चेन्नई को अगले मैच में अपने जीत के साथ दुसरे टीमों की हार और जीत पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

स्वयं ऋषि

यह भी पढ़ें: प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद ईशान किशन हुए भावुक, कहा- यह इनिंग मेरे परिवार को समर्पित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >