IPL Final: गुजरात को हराकर बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में चमका ‘किंग कोहली’ का बल्ला

IPL Final: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. इसके साथ ही बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम कर लिया.

IPL Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 75 रन बनाकर रॉयल चैलेंजर्स को लगातार दूसरी पर चैंपियन बनाया. कोहली ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के जमाए. जब टीम को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी, तब कोहली ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाया. आरसीबी ने पहले गुजरात को 155 के स्कोर पर रोक दिया, फिर 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

RCB को पांचवां झटका, 24 रन बनाकर टिम डेविड आउट

आरसीबी को 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. टिम डेविड 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अरशद खान ने अपना शिकार बनाया. डेविड ने अपनी पारी में एक छक्का और 3 चौका जमाया.

विराट कोहली ने 26 गेंद में पूरा किया अर्धशतक

फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. जिसमें उन्होंने दो छक्के और 7 चौके भी जमाए.

आरसीबी का स्कोर 100 के पार

गुजरात के 156 रन के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने 11 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट खोकर 109 रन बना लिया था. क्रिज में विराट कोहली और टीम डेविड मौजूद हैं. स्टेडियम में उस समय पूरा सन्नाटा छा गया था, जब विराट कोहली रन लेते समय रन आउट से बाल-बाल बजे. उस समय विराट कोहली 47 के स्कोर पर खेल रहे थे.

राशिद खान ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए

राशिद खान ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच में रोमांच लाया. उन्होंने पहले पाटीदार को अपना शिकार बनाया. फिर क्रुणाल पांड्या को 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना दूसरा शिकार बनाया. पांड्या 2 गेंद में केवल एक रन ही बना पाए.

9वें ओवर में राशिद ने पाटीदार को किया आउट

9वें ओवर की दूसरी गेंद में राशिद खान ने कप्तान रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया. पाटीदार 13 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए. पाटीदार ने अपनी पारी में एक चौके और एक छक्का जमाया. राशिद खान की गेंद पर रजत पाटीदार ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और आउट हो गए. राशिद की 93.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली फुल लेंथ गेंद को पाटीदार ने झुककर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले के बीच से नहीं लगी. गेंद लॉन्ग-ऑन की तरफ कट गई. रबाडा ने शानदार कैच पकड़ा. राशिद ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया.

8 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 88 रन

8 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 88 रन है. विराट कोहली 38 और रजत पाटीदार 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं

दो ओवर में आरसीबी ने गंवाए 2 विकेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 156 रन का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की. चौथे ओवर में ही आरसीबी ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, वेंकटेश अय्यर 16 गेंदों में 32 रन बनाकर 62 के स्कोर पर आउट हो गए. उसके बाद देवदत्त पडिक्कल सस्ते में आउट हो गए. पडिक्कल 1 रन बनाकर आउट हो गए.

आरसीबी के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की. रसिख सलाम दार ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए. जबकि जोश हेज़लवुड और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट लिए. क्रुणाल पंड्या सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में केवल 23 रन दिए और एक विकेट लिए.

गुजरात की खराब शुरुआत

गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. साईं सुदर्शन के दो चौके की मदद से गुजरात ने पहले ओवर में 13 रन बनाए. लेकिन तीसरे ओवर में हेजलवुड ने गिल को 10 रनों पर चलता किया. उसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन को आउट किया. साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे विकेट के रूप में निशांत सिंधु 20 रन बनाकर आउट हो गए. 55 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा.

बटलर ने किया निराश

जोस बटलर ने संयम से खेलने की प्रयास जरूर की लेकिन रन बनाने के लिए तरसते दिखे. बटलर ने 23 गेंद में 19 रन ही बना सके. क्रुणाल पांड्या ने बटलर को स्टंप आउट किया. 73 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है. उसके बाद अरशद खान 15 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बन गए. गुजरात को पांचवां झटका 99 के स्कोर पर लगा. उसके बाद राहुल तेवतिया 7 रन बनाकर 115 रन के स्कोर पर आउट हो गए.

वाशिंगटन सुंदर का अर्धशतक

वहीं एक छोर से वाशिंगटन सुंदर टिके रहे और स्कोर को आगे बढ़ाते रहे. सुंदर ने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. सुंदर ने नाबाद 50 रन बनाए. इसके साथ गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. बेंगलुरु के लिए रसिख सलाम डार ने 3, जोश हेजलवुड ने 2 और भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाए.

फाइनल के लिए ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार.

इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (फोटो-सोशल मीडिया), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.

इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और साई किशोर.

वैभव सूर्यवंशी पहुंचे अहमदाबाद

वैभव सूर्यवंशी फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. वैभव इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 72 छक्के लगाए.

फाइनल मुकाबले में 1 लाख से अधिक दर्शक पहुंचेंगे स्टेडियम

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जोन-2 के डीसीपी भरत राठौड़ ने बताया कि मैच के दौरान स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. मैच के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. स्टेडियम में ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर एंटी-ड्रोन सिस्टम, SDRF और BDDS (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीमें भी तैनात की गई हैं.

हाईस्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद

आरसीबी बनाम गुजरात का यह महामुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा. 2025 से आईपीएल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 203 है (16 मैचों में). इन 16 मैचों में से 11 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यहां जीत में पहली पारी का औसत स्कोर 213 है.

अहमदाबाद में गुजरात का शानदार रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में अब तक 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 15 में जीत नसीब हुई है. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन खेले 7 मुकाबलों में से जीटी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: RCB के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं शुभमन गिल, फाइनल से पहले आंकड़े दे रहे गवाही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >