रहाणे के बयान से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगी मिर्ची! 25 करोड़ वाले खिलाड़ी पर दी सफाई

IPL 2026 के पहले मैच में मुंबई से हार के बाद केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरून ग्रीन के बॉलिंग न करने पर सवाल उठाए थे. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि 25 करोड़ का यह प्लेयर पीठ की चोट के कारण 10 से 12 दिन तक बॉलिंग नहीं करेगा.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 6 विकेट से करारी शिकस्त मिली. इस नतीजे के बाद टीम के 25.20 करोड़ रुपये वाले प्लेयर  कैमरून ग्रीन सबसे अधिक निशाने पर हैं. ग्रीन ने इस मुकाबले में एक भी ओवर बॉलिंग नहीं की. मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसका दोष सीधे तौर पर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड पर डाल दिया. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की फिटनेस को लेकर सारी स्थिति एकदम साफ कर दी है.

IPL 2026: अजिंक्या रहाणे का गुस्सा

मुंबई के खिलाफ 220 रन बनाने के बाद भी कोलकाता हार गई. इस हार के बाद कप्तान अजिंक्या राहणे से पूछा गया कि कैमरून ग्रीन से गेंद क्यों नहीं फिकवाई गई. इस पर रहाणे ने कहा कि आपको यह सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए. इस बयान के बाद काफी बवाल हुआ. इसके चलते बोर्ड को ग्रीन की चोट को लेकर आधिकारिक बयान जारी करना पडा.

IPL 2026: चोट पर क्या बोला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने बताया कि  कैमरून की पीठ के निचले हिस्से में चोट है. इसी वजह से वह टूर्नामेंट के शुरुआती 10 से 12 दिनों तक बॉलिंग नहीं कर पाएंगे. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि कोलकाता मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी पहले ही दे दी गई थी. 10 से 12 दिन बाद पूरी तरह फिट होने पर ही वह गेंद फेकेंगे. इसका सीधा मतलब है कि वह अगले दो-तीन मैचों में गेंदबाजी नहीं करेंगे.

IPL 2026: 25 करोड़ के प्लेयर का फ्लॉप शो

नीलामी में केकेआर ने ऑस्ट्रेलियन प्लेयर कैमरून ग्रीन पर भारी रकम खर्च की थी. उम्मीद थी कि वह मैच विनर साबित होंगे, लेकिन पहले ही दिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा. फिन एलन के आउट होने के बाद वह तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए. उस समय टीम का स्कोर 6 ओवर में 69 रन था. उन्होंने 10 गेंद खेलकर 18 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने केवल एक चौका और एक छक्का लगाया. इसके बाद फील्डिंग के समय वह बॉलिंग करने भी नहीं आए.

IPL 2026: 221 रन बचाने में फेल रहे बॉलर

बैटिंग में रहाणे और एलन ने टीम को तेज शुरुआत दी थी. इसके दम पर टीम ने 220 रन का स्कोर बनाया. लेकिन टीम के बॉलर इस लक्ष्य को नहीं बचा पाए. वैभव अरोरा, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी पूरी तरह से लय से भटके हुए दिखे. इन सभी ने काफी रन लुटाए और मुंबई ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

IPL 2026: कोलकाता की मुश्किलें और ज्यादा हुईं

कैमरून ग्रीन के बॉलिंग न करने से केकेआर की परेशानी काफी ज्यादा हो गई है. टीम पहले से ही अपने तेज बॉलर्स की चोट से जूझ रही है. हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी के कारण पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं मथीशा पथिराना भी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं. ऐसे में शुरुआती मैचों में विकेट निकालने के लिए कप्तान को नए विकल्प खोजने होंगे.

ये भी पढ़ें-

RR vs CSK: क्या बारिश बनेगी राजस्थान और चेन्नई मैच में विलेन? जानें मौसम और पिच का हाल

PSL 2026: कराची के खिलाफ फखर जमान विवादों में फंसे, PCB लगा सकती है बैन

IPL 2026: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, KKR के खिलाफ मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >