IPL 2026: 'कई साल हो गए हैं…', भारतीय टीम में कमबैक को लेकर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया है. आरसीबी के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 21 विकेट चटकाए हैं. जिससे एक बार फिर उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई है.

IPL 2026 में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 21 विकेट अपने नाम किया है. भुवनेश्वर का प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की मांग की है. हालांकि, भुवनेश्वर ने भारतीय टीम में वापसी की बातों को खारिज कर दिया.

आरसीबी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में 36 वर्षीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैं भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोचता हूं. कई साल हो गए हैं जब मैंने लंबे समय के लक्ष्य तय करना बंद कर दिया है. इसका कारण यह है कि जब भी मैंने ऐसा किया है, तो यह मेरे लिए कभी काम नहीं आय़ा.

अपने करियर में जहां भी हूं…खुश हूं

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत भी की है. लेकिन भुवनेश्वर ने कहा कि वह अपने करियर में जहां हैं, उससे खुश हैं. उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि 200 मैच है और इतने सारे विकेट है. मुझे लगता है कि यह सब उन कामों का इनाम है जो मैंने इतने वर्षों में किए हैं.

ईमानदारी से कहूं तो, इस समय मुझे कुछ खास महसूस नहीं हो रहा है. अगर मैं कहूं कि भविष्य में खेलना बंद करने के बाद ऐसा नहीं होगा तो मैं झूठ बोल रहा हूं. मुझे लगता है कि ये सब यादें हैं जो बाद में काम आएंगी. हालांकि, इस समय मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत नॉर्मल है.

वर्कलोड को बेहतर तरीके से किया मैनेज

भुवनेश्वर ने आगे बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका न मिलने से उन्हें अपना वर्कलोड बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिली है, क्योंकि उनके पास रिकवर होने का समय है. उन्होंने कहा कि जब से मैंने देश के लिए खेलना बंद किया है, सबसे अच्छी बात यह है कि आईपीएल के बाद मुझे बहुत सारे ब्रेक मिलते हैं. मैं टच में रहने के लिए काफी क्रिकेट खेलता हूं और मुझे दूसरे काम करने के लिए भी काफी समय मिलता है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या कम हो रहा है IPL का जादू? व्यूअरशिप में आई 25 फीसदी गिरावट, फैंस का भी हुआ मोहभंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >