IPL 2026 Auction: नहीं बिके सरफराज और पृथ्वी, चेन्नई के 2 करोड़ी बल्लेबाज को भी किसी ने नहीं खरीदा

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में इस बार कई चौंकाने वाले नजारे देखने को मिले. जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद सरफराज खान को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. यह फैसला फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स दोनों के लिए हैरान करने वाला रहा.

IPL 2026 Auction Unsold Players: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से कई खिलाड़ियों को नई शुरुआत की उम्मीद थी, वहीं कुछ बड़े नामों को निराशा हाथ लगी. फैंस को सबसे ज्यादा झटका तब लगा जब भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान (IPL 2026 Sarfaraz Khan Unsold) का नाम अनसोल्ड लिस्ट में चला गया. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा. वहीं, U-19 वर्ल्डकप जीताने वाले पृथ्वी शॉ इस बार भी मैदान से बाहर ही रहेंगे.

IPL 2026 Auction: सरफराज खान की मेहनत पर पानी फिरा

सरफराज खान ने SMAT 2025 में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. उन्होंने लगातार रन बनाकर यह साबित किया कि वह छोटे फॉर्मेट में भी दम रखते हैं. इसके बावजूद आईपीएल 2026 ऑक्शन में जब उनका नाम पुकारा गया, तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई. यह नजारा खुद सरफराज के लिए भी हैरान करने वाला रहा. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि टीमों ने अनुभव और रोल फिटमेंट को ज्यादा तवज्जो दी.

पृथ्वी शॉ का करियर फिर सवालों में

आईपीएल 2026 ऑक्शन में पृथ्वी शॉ का अनसोल्ड रहना भी किसी झटके से कम नहीं रहा. कभी भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जाने वाले पृथ्वी शॉ लगातार फॉर्म और फिटनेस की समस्या से जूझते नजर आए हैं. मैदान के बाहर की खबरों ने भी उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया. फ्रेंचाइजियों ने शायद इसी वजह से उन पर भरोसा जताने से परहेज किया.

डेविड कॉन्वे को किसी ने नहीं खरीदा

ऑक्शन में सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ियों को भी निराशा झेलनी पड़ी. चेन्नई सुपर किंग्स के 2 करोड़ रुपये के खिलाड़ी डेविड कॉनवे को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा. यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला रहा क्योंकि कॉनवे ने पिछले सीजन में अहम पारियां खेली थीं. इसके बावजूद फ्रेंचाइजियों ने उन्हें अपनी रणनीति में फिट नहीं माना.

सबसे महंगे खिलाड़ी बने ग्रीन

आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर बड़ी बोली लगी. कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया. यह रकम आईपीएल इतिहास में किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे बड़ी कीमत मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Auction Live: 25.2 करोड़ में KKR के हुए ग्रीन, टूटा स्टार्क का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >