IPL 2026: धोनी की बैटिंग पोजीशन पर डिविलियर्स का बयान, बोले- टॉप ऑर्डर में आए

IPL 2026: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने महेंद्र सिंह धोनी के बैटिंग नंबर पर अपनी राय रखी है. उनका कहना है कि 44 साल के धोनी को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आठवें या नौवें नंबर की जगह टॉप 6 में बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए.

IPL 2026: एबी डिविलियर्स ने महेंद्र सिंह धोनी के बैटिंग नंबर को लेकर एक बहुत अहम बात कही है. उनका कहना है कि 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में 44 साल के धोनी को अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए टॉप 6 में बल्लेबाजी करनी चाहिए. डिविलियर्स के अनुसार, आठवें या नौवें नंबर पर बैटिंग करने आना धोनी जैसे महान खिलाड़ी की मौजूदगी के साथ न्याय नहीं करता है.

बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आएं एमएस धोनी

सीएसके की टीम में धोनी की भूमिका पर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा कि कोई भी ब्रांड बनने में बहुत साल लगते हैं. धोनी ने अपनी शख्सियत से कई सालो में सीएसके का यह पूरा साम्राज्य खड़ा किया है. जब भी कोई सीएसके का नाम लेता है, तो सबसे पहले धोनी का ही नाम दिमाग में आता है. डिविलियर्स का कहना है कि पिछले कुछ सालो में धोनी की भूमिका सिर्फ ब्रांड को मजबूत बनाए रखने की रही है. इसलिए उन्हें आठ या नौ नंबर पर बैटिंग करते हुए धोनी का कोई खास रोल दिखाई नहीं देता है.

टीम में सिर्फ जगह भरना सही नहीं है

डिविलियर्स ने आगे कहा कि हम सभी जानते हैं कि धोनी बल्ले से बहुत असरदार हो सकते हैं. लेकिन अगर धोनी कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं और इतना नीचे बैटिंग करने आ रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि वह सिर्फ टीम में अपनी एक जगह भर रहे हैं. टीम में उनके लिए आज भी पूरी जगह है, लेकिन उन्हें बैटिंग के लिए ऊपर आना होगा. डिविलियर्स चाहते हैं कि धोनी कम से कम नंबर छह पर आएं और कभी-कभी तो पांच या चार नंबर पर भी बैटिंग करें.

संजू सैमसन हैं कप्तानी के लिए सही इंसान

सीएसके ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ही अपनी भविष्य की योजनाओं के तहत संजू सैमसन को ट्रेड करके टीम में शामिल कर लिया था. डिविलियर्स ने इसे मुश्किल हालात बताते हुए कहा कि सैमसन सीएसके की कप्तानी संभालने के लिए बिल्कुल सही आदमी हैं. उन्होंने इसका पूरा श्रेय धोनी को दिया, क्योंकि धोनी सही आदमी के टीम में आने का इंतजार करते रहे. डिविलियर्स चाहते हैं कि अब धोनी खुद पर दबाव लें और बड़े पलों में मैच संभालने वाले खिलाड़ी बनें.

कुंबले ने भी की सैमसन के आने की सराहना

अनिल कुंबले ने भी संजू सैमसन के सीएसके से जुड़ने पर अपनी राय दी है. कुंबले ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में हमेशा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को कमान सौंपी गई है. उन्होंने सुनील गावस्कर से सचिन तेंदुलकर और फिर विराट कोहली का नाम लिया. कुंबले ने बताया कि राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बाद धोनी और विराट आए. इसी तरह संजू का सीएसके में आना एक बेहतरीन कदम है. सबसे अच्छी बात यह है कि संजू ने हाल ही में लगातार तीन बेहतरीन पारियां खेलकर भारत को विश्व कप जिताया है. कुंबले को पूरा भरोसा है कि सीएसके के फैंस भी संजू के साथ आसानी से जुड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026 से पहले हिटमैन की तैयारी शुरू, छक्का लगाकर खुद कहा ‘कैच इट’

स्कूल में 50 परसेंट लाना था मुश्किल, सूर्यकुमार ने कप्तानी में पाए 80 प्रतिशत नंबर

900 मेहमान, अवधी शाकाहारी खाना… कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन की पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >