जहीर खान ने दिखाई अपने बेटे की फोटो, कोहली ने बताया किस पर गया, देखें वीडियो

IPL 2025 Zaheer Khan and Virat Kohli: आईपीएल 2025 के अंतिम चरण में आरसीबी की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने लखनऊ पहुंची है, जहां 27 मई को दोनों टीमों का अहम मुकाबला होगा. मैच से पहले विराट कोहली और एलएसजी मेंटॉर जहीर खान के बीच एक भावनात्मक लम्हा कैमरे में कैद हुआ, जिसमें कोहली उनके नवजात बेटे की तस्वीर निहारते दिखे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

IPL 2025 Zaheer Khan and Virat Kohli: आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम अपने आखिरी लीग मैच के लिए लखनऊ पहुंच चुकी है, जहां 27 मई को उसका मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है.आरसीबी और एलएसजी के बीच होने वाला यह मुकाबला न सिर्फ अंकतालिका के लिहाज से अहम है, बल्कि खिलाड़ियों के आपसी संवाद और मैदान के बाहर के पल भी सुर्खियों में हैं. ऐसे ही एक पल में क्रिकेट फैंस को विराट कोहली और जहीर खान के बीच एक भावनात्मक और हल्के-फुल्के लम्हे की झलक मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मैच की तैयारी के बीच यह दृश्य एक मानवीय पहलू को उजागर करता है, जिसमें खेल से इतर रिश्तों और भावनाओं की अहमियत नजर आती है.

लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से साझा किए गए इस वीडियो में विराट और जहीर खान प्रैक्टिस सेशन के दौरान मिल रहे हैं. इसी दौरान जहीर खान ने कोहली को अपने नवजात बेटे की फोटो मोबाइल फोन में दिखाई. फोटो देखकर कोहली की नजरें फोन पर ही टिकी रह गईं और दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई. जहीर ने कहा, “ये देख… मिस्टर फतेहसिंह.” जिस पर कोहली ने जवाब दिया, “ये ठीक है न? किस पर गया है?” जहीर ने बताया कि बेटे के चेहरे के भाव उनके और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे दोनों के मिलेजुले हैं. कोहली ने प्रतिक्रिया में कहा, “इसकी आंखें आपके जैसी हैं.” यह प्यारा संवाद अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

आपको बता दें कि जहीर खान हाल ही में पिता बने. उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने विवाह के 8 साल बाद बच्चे को जन्म दिया. जहीर ने अपने बच्चे का नाम फतेह सिंह खान रखा है. गौरतलब है कि विराट कोहली भी हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. पिछले साल उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने ‘अकाय’ रखा है. अकाय की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम वामिका है. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कोहली आध्यात्मिक जीवन में भी सक्रिय नजर आ रहे हैं. उन्होंने रिटायरमेंट के अगले ही दिन वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आशीर्वाद लिया और फिर बीते दिन रविवार को अयोध्या में विराट और अनुष्का हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करते भी दिखे थे.

RCB vs LSG मैच में होगी तगड़ी लड़ाई

वहीं इन लम्हों के अलावा दोनों टीमों के बीच के अहम मुकाबले की बात करें, तो यह मैच आरसीबी के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि हार की स्थिति में उन्हें एलिमिनेटर खेलना होगा, जबकि जीत की स्थिति में टीम सीधे क्वालीफायर 1 में पहुंचेगी, जहां हारने के बावजूद उन्हें फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा. ऐसे में इस मुकाबले को लेकर टीम में उत्साह और तैयार��� चरम पर है. 

CSK में आ रहा है नया बल्लेबाजी कोच! इशारों में ही सुरेश रैना ने खोल दिया सबसे बड़ा राज

8 महीने में दूसरी बार कामाख्या मंदिर पहुंचे कोच गौतम गंभीर, इंग्लैंड दौरे से पहले क्या इस मान्यता को पूरा किया?

IPL 2025 में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी, अब पाक-बांग्लादेश सीरीज का नहीं बन पाएगा हिस्सा 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >