यशस्वी का विकेट और हेजलवुड का रिएक्शन, भड़के जायसवाल ने सुना दी खरी खोटी, देखें वीडियो

IPL 2025 RR vs RCB Yashasvi Jaiswal vs Josh Hazlewood: आईपीएल 2025 में आरसीबी बनाम राजस्थान मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और जोश हेजलवुड के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. जायसवाल ने हेजलवुड के खिलाफ चौके-छक्के लगाकर जवाब दिया, लेकिन 49 रन पर स्लोअर बॉल पर कैच दे बैठे. आउट होने के बाद दोनों के बीच हल्की नोकझोंक हुई, जिस पर अंपायर ने आरसीबी कप्तान को चेतावनी दी.

IPL 2025 RR vs RCB Yashasvi Jaiswal vs Josh Hazlewood: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और जोश हेजलवुड के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. यह टक्कर चौथे ओवर से शुरू हुई, जो हेजलवुड का पहला ओवर था. आरसीबी 205 रन के स्कोर का बचाव कर रही थी. हेजलवुड ने जायसवाल के खिलाफ तीन डॉट गेंदों से शुरुआत की. इनमें से एक बाउंसर गेंद इतनी शानदार थी कि जायसवाल हैरान रह गए. लेकिन जायसवाल ने बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार तीन चौके जड़ दिए.

पावरप्ले के अंतिम ओवर में जायसवाल ने पहले चार गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाया. लेकिन फिर हेजलवुड की एक स्लोअर डिलीवरी को वे ठीक से टाइम नहीं कर सके और मिड-विकेट पर रोमारियो शेफर्ड को आसान सा कैच दे बैठे. वे 49 रन बनाकर आउट हुए. आउट होने के बाद हेजलवुड ने उन्हें सेंड-ऑफ दिया, जिसके जवाब में जायसवाल भी पलटकर कुछ कहते नजर आए. इसके बाद आरसीबी के कप्तान को अंपायर ने चेतावनी भी दी. Yashasvi Jaiswal and Josh Hazlewood Heated Moment.

इस मुकाबले में जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को 11 रन से जीत दिलाई. राजस्थान रॉयल्स की टीम 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 194/9 तक ही पहुंच सकी. हेजलवुड ने 19वें ओवर में जरूरी 18 रन की जगह केवल 1 रन दिया. पूरे मैच में उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. वहीं राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 47 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी काम नहीं आई और राजस्थान को लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी.

इससे पहले आरसीबी ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 205/5 का स्कोर खड़ा किया. कोहली ने 42 गेंदों में 70 और पडिक्कल ने 27 गेंदों में 50 रन बनाए. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. अंत में टिम डेविड (23) और जितेश शर्मा (19* रन) ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को 200 पार पहुंचाया. 

अनुभवी 14 साल vs उम्र 14 वर्ष, वैभव सूर्यवंशी के दुस्साहस पर भुवनेश्वर का बदला, Video में देखिए रोमांचक भिड़ंत

सुयश शर्मा ने टोपी से रोकी बॉल, फिर भी पेनाल्टी नहीं लगी, कैसे बच गई RCB? ये है नियम

18 साल में क्रिस गेल या विराट से जो न हुआ, यशस्वी जायसवाल ने कर दिखाया, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >