SRH की जीत में पैट कमिंस ने इन्हें दिया क्रेडिट, लेकिन रह गई एक कसक, बोले- काश हम इसे…

IPL 2025 CSK vs SRH Pat Cummins Statement Post Match: आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरीं चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत में हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. चेपॉक स्टेडियम में लगातार हार का सामना कर रही सीएसके को एक बार फिर निराशा हाथ लगी. जीत के बाद सनराइजर्स कप्तान पैट कमिंस ने टीम की सटीक गेंदबाजी और रक्षात्मक बल्लेबाजी रणनीति की तारीफ की.

IPL 2025 CSK vs SRH Pat Cummins Statement Post Match: आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में दो सबसे नीचे की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए किसी की जीत दूसरे की बाहर होने पर मुहर लग जाती. चेपॉक स्टेडियम में लगातार हार रही सीएसके को एकाबार फिर निराशा झेलनी पड़ी. पैट कमिंस के नेतृत्व वाली एसआरएच ने धोनी की सीएसके को 5 विकेट से मात देकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मिली जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम की बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन पर खुशी जताई और बताया कि किस तरह उनकी टीम ने बल्लेबाजी में रक्षात्मक अंदाज अपनाकर जीत दर्ज की. Chennai Super Kings vs SunRisers Hyderabad.

SRH को यह जीत चेपॉक स्टेडियम में मिली, जो पांच बार की चैंपियन CSK के खिलाफ इस मैदान पर उनकी पहली जीत रही. शुक्रवार को खेला गए मुकाबले में हर्षल पटेल की चार विकेट और ईशान किशन की जुझारू 44 रन की पारी अहम रहीं. मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कमिंस ने कहा, “यह शानदार रहा. आज कुछ चीजें हमारे पक्ष में आईं और लड़कों ने बेहतरीन खेल दिखाया. गेंदबाजी प्रदर्शन काफी क्लीनिकल रहा. टॉप ऑर्डर के कुछ बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने रक्षात्मक रुख अपनाया और अच्छी बल्लेबाजी की.”

कमिंस ने यह भी बताया कि टीम इन परिस्थितियों में हेनरिक क्लासेन को टॉप ऑर्डर में आजमाना चाहती थी, क्लासेन ने नंबर चार पर खेलते हुए 7 रन बनाए और संघर्ष कर रहे नितीश कुमार रेड्डी को फिनिशर की भूमिका देना चाहती थी. उन्होंने आगे कहा, “CSK के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है, इसलिए इसे सुधारना अच्छा लगा. काश हम इसे थोड़े और आराम से खत्म करते, लेकिन कुल मिलाकर इस जीत से खुश हूं.”

CSK vs SRH मैच का हाल

मैच की बात करें तो SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (42 रन, 25 गेंदों में, एक चौका और चार छक्के) और अयुष म्हात्रे (30 रन, 19 गेंदों में, छह चौके) की तेज पारियों के बावजूद CSK ने लगातार विकेट गंवाए और 19.5 ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई. SRH के लिए हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए और वह सबसे सफल गेंदबाज रहे. वहीं जयदेव उनादकट ने भी 2.5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए.

155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब अभिषेक शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. हालांकि इसके बाद ट्रेविस हेड और इशान किशन ने पारी को संभाला, लेकिन फिर एकबार एसआरएच मुश्किल में आ गई, जब टीम 13.5 ओवर में 106/5 के स्कोर पर मुश्किल में थी. इसके बाद इशान किशन (44 रन) और कमिंदु मेंडिस (नाबाद 32 रन) ने टीम को आठ गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दिला दी. इस जीत के साथ SRH ने अंक तालिका में आठवें स्थान पर छलांग लगाई है. टीम के अब 9 मैचों में 3 जीत और 6 हार के साथ 6 अंक हो गए हैं. वहीं CSK 9 मैचों में 2 जीत और 7 हार के साथ सिर्फ 4 अंकों के साथ सबसे नीचे है.

CSK की हार के बाद भड़के धोनी, लगातार चूक पर इन खिलाड़ियों पर बरसे, केवल इस खिलाड़ी की तारीफ की

MS Dhoni ने रचा इतिहास, 6 रन बनाकर ही अपने नाम दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड

Watch Video: बाज की तरह झप्पटा मारकर पकड़ लिया कैच, काव्या मारन का रिएक्शन देख फैंस हुए गदगद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >