MI की हार के बाद निराश हार्दिक पांड्या, खुद बताया PBKS ने कहां छीन लिया मैच

IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल 2025 के अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टॉप 2 में जगह बना ली. मुंबई ने 184 रन बनाए, लेकिन पंजाब ने लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल कर लिया. एमआई कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद माना कि टीम 20 रन पीछे रह गई और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी.

IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की टॉप 2 की रेस में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कांटे का मुकाबला हुआ. जयपुर में खेले गए सीजन के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में ही 187 रन बना दिए. इस हार के बाद अब मुंबई इंडियंस के पास केवल एलिमिनेटर खेलने का मौका है. मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए माना कि वे लगभग 20 रन पीछे रह गए, क्योंकि वे अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाए. उन्होंने कहा कि यह आईपीएल में अक्सर होता है, खासकर इस फ्रेंचाइजी के इतिहास को देखते हुए, जिसने अब तक पांच ट्रॉफी जीती हैं और हमेशा कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना किया है.

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल 2025 के मुकाबले में प्रियांश आर्य (62 रन) और जोश इंग्लिस (73 रन) की शानदार अर्धशतकों की बदौलत पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को सात विकेट से हराया. मैच के बाद प्रेजेंटेशन में हार्दिक पंड्या ने कहा, “जैसे विकेट खेल रहा था, हम 20 रन पीछे रह गए. ऐसा होता है. हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन आज हम अपना बेस्ट नहीं दे पाए, और इसकी हमें कीमत चुकानी पड़ी. आईपीएल ऐसा ही है. यह फ्रेंचाइज़ी पांच ट्रॉफी जीत चुकी है और हर बार मुकाबला कड़ा रहा है.” (Hardik Pandya Statement after MI lose vs PBKS.)

कहां चूक गई MI?

उन्होंने आगे कहा, “हम शुरुआत या मिडल ओवर्स में बेहतर खेल दिखा सकते थे, हम इस पर काम करेंगे. मैं अश्वनी के साथ हूं और टीम भी उसके साथ है. यही हमारा प्लान पूरे सीजन रहा है. हमने लेग स्पिनर और तेज गेंदबाज के साथ खेला है. आज की पिच पर हमें यही बेहतर लगा, तो हमने वही किया, और यह ठीक है.”

पांड्या ने माना कि बल्लेबाजी की परिस्थितियां पूरे मैच में लगभग समान रहीं. उन्होंने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों की तारीफ की, खासकर दूसरे विकेट की साझेदारी को सराहा और माना कि गेंदबाजी में उनकी टीम उतनी सटीक नहीं थी. उन्होंने कहा, “(क्या दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी आसान हो गई थी?) मुझे नहीं लगता कि कोई खास फर्क था. उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला, दूसरा विकेट स्टैंड शानदार था. उन्होंने हमारी छोटी-छोटी गलतियों का फायदा उठाया, और बतौर गेंदबाजी यूनिट हम उतने सटीक नहीं थे. हमने कुछ ऐसी गेंदें डालीं जिनका उन्होंने फायदा उठाया, और कई बार उन्होंने बेहतरीन शॉट्स भी खेले.”

PBKS vs MI मैच का हाल

मैच की बात करें, तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकेल्टन (27), रोहित (24) और हार्दिक (26) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे बड़ी पारी में नहीं बदल सके. सूर्यकुमार ने अंतिम ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी की, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. सूर्यकुमार यादव (57) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट पर 184 रन बनाए. पंजाब के लिए अर्शदीप, यानसेन और विशाख ने दो-दो विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए जवाब में पंजाब ने इंग्लिस और प्रियांश के बीच 109 रन की साझेदारी के दम पर 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर नाबाद रहे. पंजाब ने पावरप्ले में एक विकेट खोया, इसके बाद इंग्लिस और प्रियांश ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए. सेंटनर ने दो विकेट चटकाए, लेकिन पंजाब की बल्लेबाजी बहुत मजबूत रही. 

अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के लीग चरण में शीर्ष दो में जगह बना ली. इस जीत से पंजाब किंग्स ने 14 मैचों में 19 अंकों के साथ लीग चरण का समापन शीर्ष स्थान पर किया, जबकि मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही.

‘जब आप मुश्किल में होते हैं…’, जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने इनकी तारीफ में बांधे पुल, फाइनल के लिए भरी हुंकार

सौरव गांगुली के बड़े भाई-भाभी के साथ बड़ा हादसा, बीच समुंदर पलटी स्पीडबोट, बाल-बाल बची जान

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए हुआ करार, भारत-इंग्लैंड सीरीज में यहां देख सकेंगे मुकाबले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >