राहुल द्रविड़ व्हील चेयर पर, दौड़े-दौड़े आए विराट, झट से लगाया गले, इमोशनल मोमेंट देख भावुक हुए लोग

IPL 2025 Virat Kohli meets Rahul Dravid: राजस्थान और बेंगलुरु के मैच से पहले विराट कोहली और राहुल द्रविड़ की मुलाकात ने दिल छू लिया. द्रविड़, जो अब राजस्थान रॉयल्स के कोच हैं, सीजन से पहले एक क्लब मैच में चोटिल होकर व्हीलचेयर पर हैं. कोहली ने मैच से पहले “द वॉल” के सामने एक घुटने पर झुककर उन्हें गले लगाया. यह भावुक पल फैंस के लिए यादगार बन गया.

IPL 2025 Virat Kohli meets Rahul Dravid: राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक मुलाकात ने सभी का दिल जीत लिया. रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 मुकाबले से पहले विराट कोहली और राहुल द्रविड़ की दिल छू लेने वाला मीटअप हुआ. राहुल द्रविड़ इस सीजन में राजस्थान फ्रेंचाइजी के हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही वे अपने बेटे के साथ एक लोकल क्लब में खेलते हुए चोटिल हो गए, जिसकी वजह से वे व्हील चेयर पर हैं. मुकाबले से पहले विराट कोहली “द वॉल” राहुल द्रविड़ के सामने एक पैर पर झुककर उन्हें गले लगाते नजर आए. 

दोनों ही टीमें मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में व्यस्त हैं. लेकिन विराट कोहली ने जैसे ही भारतीय क्रिकेट के दिग्गज को देखा, तुरंत ही दौड़ते हुए आए और राहुल द्रविड़ से मिलने के लिए जमीन पर बैठ गए. राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस भावुक पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “चाहे आप छोटे हों या नंबर 18, पहले तो राहुल भाई से ही मिलना है.” द्रविड़ ने भी हाई वोल्टेज मैच से पहले कोहली को गले लगाया और दोनों के बीच हंसी-मजाक और गर्मजोशी देखने को मिली. इन दो आधुनिक दौर के दिग्गजों की दोस्ती और पुराने दिनों की यादों ने फैंस को भी भावुक कर दिया. Virat Kohli Hugs Rahul Dravid.

विराट कोहली मैदान पर मैच के दौरान भले ही काफी आक्रामक दिखें, लेकिन ऑफ फील्ड उनके संस्कार पूरी तरह सामने आते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी उन्होंने मोहम्मद शमी की मां के पैर छूकर एक शानदार संस्कारो वाली मिसाल पेश की थी. हालांकि सभ्यता शायद भारतीय टीम की ही निशानी है, बड़ों का सम्मान करना, उनका आदर करना भारतीय दिग्गज अपने वरिष्ठों के प्रति दिखाते ही रहते हैं. कुछ दिन पहले धोनी ने भी द्रविड़ से इसी तरह बैसाखियों पर देखने के बाद मुलाकात की थी. विराट की मुलाकात का एक और वीडियो है, इसे भी देखें, इसमें वे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन से भी मुलाकात करते हुए दिख रहे हैं. 

संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स इस वक्त अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. टीम ने अब तक पांच मैचों में से दो में जीत हासिल की है. राजस्थान रॉयल्स अब RCB के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर मुकाबला खेलने के लिए तैयार है. अगर टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने पांच में से तीन मुकाबले गंवाए हैं और अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं. अपने पिछले मैच में उन्हें शुभमन गिल की गुजरात टाइटन्स से 58 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था. 

दूसरी ओर, RCB ने अपने दोनों घरेलू मुकाबले गंवाए हैं, लेकिन लगातार तीन मुकाबले बाहर जीतकर वापसी की है. टीम पांचवें स्थान पर है और उनके पास छह अंक हैं, नेट रन रेट +0.539 है. राजत पाटीदार की कप्तानी में टीम इस सीजन अब तक पांच में से तीन मैच जीत चुकी है. उन्होंने सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत से की, फिर चेन्नई सुपर किंग्स और एक और टीम को हराया. हालांकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराकर जोरदार वापसी की, लेकिन अपने पिछले मुकाबले में अपराजित दिल्ली कैपिटल्स से हार गए.

राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. अब दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, जहां एक तरफ राजस्थान (Rajasthan Royals) वापसी करना चाहेगी तो बंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी.

अभिषेक शर्मा के फैन हुए पैट कमिंस, शानदार जीत के बाद बोले- थोड़ा पागलपन…

अभिषेक की सफेद पर्ची कब से थी जेब में? ट्रेविस हेड ने बताया, किसके लिए था ये खास सेलीब्रेशन, क्या लिखा था इसमें, जानें

कौन है लकी चार्म जो मैदान पर आया? अभिषेक शर्मा ने बताया, शतक के लिए युवी ही नहीं किसी और को भी कहा थैंक्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >