विराट के साथ प्रैंक, 7वां बल्ला लेकर उड़ा साथी, फिर आया कोहली का दिल्ली वाला रूप, देखें Video

IPL 2025 Prank on Virat Kohli: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान और बंगलुरु की टीमें आमने-सामने हुईं. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 173/4 रन बनाए. जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 1 विकेट खोकर 17.3 ओवर में 175 रन बनाकर मैच जीत लिया. विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार रन चेज करते हुए नाबाद 62 रन बनाए. मैच के बाद टिम डेविड ने कोहली के बल्ले को छिपाकर मजेदार प्रैंक किया.

IPL 2025 Prank on Virat Kohli: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दो रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई. राजस्थान और बंगलुरु के बीच लगभग एकतरफा मैच खेला गया, जिसमें दक्षिण भारत के रॉयल्स की जीत हुई. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए, लेकिन इस बार बुलंद इरादों से उतरी और सबको घर में मात दे रही बंगलुरु ने 17.3 ओवर में ही केवल 1 विकेट खोकर 175 रन बनाकर रॉयल चैलेंजर्स ने मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली ने साबित किया कि वह रन चेज करने में क्यों बेस्ट हैं. आरआर बनाम आरसीबी मुकाबले में उन्होंने नाबाद 62 रनों की पारी खेली. लेकिन मैच के बाद उनके बल्ले को लेकर एक मजेदार घटना सामने आई, जिसमें उनके ही साथी खिलाड़ी टिम डेविड ने उन्हें एक प्रैंक कर दिया.

आरसीबी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोहली किट पैक करते हुए परेशान नजर आते हैं और कहते हैं कि उनका सातवां बल्ला कहीं दिख नहीं रहा. वहीं टिम डेविड, जिन्होंने बल्ला अपने किटबैग में छिपा लिया था, मजे लेते हुए कहते हैं कि वह देखना चाहते थे कि कोहली को पता चलने में कितना समय लगता है. बाद में एक साथी खिलाड़ी की मदद से विराट कोहली को पता चलता है कि उनका बल्ला टिम डेविड के बैग में है. कोहली मजाकिया अंदाज में अपने साथियों को गाली देते हुए कहते हैं कि तुम सबको इसके बारे में पता था. शुरुआत में डेविड कहते हैं कि उन्होंने बल्ला चुराया नहीं, सिर्फ उधार लिया था. Virat Kohli Pranked by Tim David.

बैट मिलने के बाद टिम डेविड ने मजाक में कहा,  “विराट बहुत अच्छा बल्लेबाजी कर रहा था. तो हमने सोचा कि देखें उसे पता चलने में कितना वक्त लगता है कि उसका एक बल्ला गायब है. उसे पता ही नहीं चला. वो अपने खेल से बहुत खुश था. तो मैंने उसे वापस दे दिया. उसे लगा मैं चुराने आया हूं, लेकिन मैंने सिर्फ उधार लिया था.”

कोहली ने रचा खास रिकॉर्ड

वहीं रविवार को कोहली ने आईपीएल 2025 में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया. लेकिन इस बार कोहली ने बल्लेबाजी में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई. उन्होंने 50 रन बनाने के लिए 39 गेंदें लीं. शुरुआत में धीमा खेलने के बाद उन्होंने राजस्थान के थके हुए गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाए. खासकर वानिंदु हसरंगा के एक ओवर में उन्होंने एक छक्का और चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

खास बात रही कि यह कोहली के टी20 करियर का 100वां अर्धशतक था. इस अनोखे कीर्तिमान को हासिल करने वाले वह दुनिया के दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले केवल डेविड वॉर्नर ने यह उपलब्धि हासिल की थी. अब तक कोहली 405 टी20 मुकाबलों में (जिसमें टी20 इंटरनेशनल भी शामिल हैं) 13,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जो एक और रिकॉर्ड है, जिसे उन्होंने आईपीएल 2025 में ही पार किया है. 

RR vs RCB मैच का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की और खास बात यह रही कि ये सभी जीत उन्होंने घर से बाहर रहकर हासिल की हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और शानदार अनुशासित गेंदबाज़ी के दम पर राजस्थान को 173/4 के स्कोर पर रोक दिया. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने अंत में एक छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली.

जवाब में आरसीबी की शुरुआत तूफानी रही. फिल सॉल्ट ने पावरप्ले में अकेले 46 रन बनाते हुए टीम को 65 रनों तक पहुंचा दिया. उन्होंने कुल 65 रनों की पारी खेली और विराट कोहली के साथ 94 रन की साझेदारी की. कोहली ने नाबाद अर्धशतक लगाया, वहीं देवदत्त पडिक्कल ने भी 40 रन बनाकर टीम को आसानी से जीत दिला दी. हालांकि दोनों टीमों ने फील्डिंग में कई कैच टपकाए, लेकिन अंत में आरसीबी का प्रदर्शन कहीं बेहतर रहा और उन्होंने अंक तालिका में तीसरे स्थान पर छलांग लगा ली.

जब मुरली कार्तिक ने पूछा- मैच कहां गया? अक्षर ने दिया ऐसा जवाब; सुनकर मच गया शोर, Video

‘कैप्टन’ रोहित का संदेश और पलट गया सारा मैच, डगआउट में बैठे-बैठे हिटमैन ने कैसे दिलाई MI को जीत?

बुमराह और करुण नायर में चली गहमा-गहमी, इधर रोहित ले रहे थे मजे, हिटमैन के फनी अंदाज देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >