जॉन सीना बने विराट कोहली, उंगली में ‘करोड़ों’ की अंगूठी पहन दिखाया नया अंदाज, मस्ती भरे डांस का देखें Video

IPL 2025: मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली एक बार फिर RCB ड्रेसिंग रूम की वाइब बन गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने जॉन सीना का ‘यू कैन्ट सी मी’ मूव किया. रिंग वॉच पहने और टिम डेविड के साथ डांस करते नजर आए कोहली का यह मस्तीभरा अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. Virat Kohli Imitates Jhon Cena

IPL 2025 Virat Kohli Imitates Jhon Cena: विराट कोहली वर्तमान क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े सितारे हैं, ऐसा कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा. क्योंकि उनके खेल के दीवाने पूरी दुनिया में हैं. चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या इंग्लैंड या फिर अमेरिका और पाकिस्तान को भूलना बेमानी ही होगी. अपने क्रिकेटिंग कैरियर में उन्होंने मैदान के अंदर क्रिकेटिंग स्किल्स को दिखाया है तो मैदान के बाहर अपने स्टाइल से लोगों को अपना फैन बनाया है. इसी तरह का धमाकेदार परफॉर्मेंस उन्होंने अपने स्टाइल से दिया है. अब विराट कोहली RCB ड्रेसिंग रूम में जॉन सीना बने और उनका  ‘यू कैन्ट सी मी’ वाला ऐक्शन दोहराते दिखे.

विराट कोहली ने एक बार फिर दिखा दिया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कैंप की असली वाइब वही हैं. फ्रेंचाइजी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कोहली को एक अनोखी रिंग वॉच पहनते हुए और उसमें खूब मस्ती करते देखा गया. उन्होंने रेसलर जॉन सीना का आइकॉनिक ‘यू कैन्ट सी मी’ वाला सिग्नेचर मूव भी किया. इतना ही नहीं, इस वीडियो में कोहली को कई मौकों पर डांस करते हुए भी दिखाया गया. चाहे वो ड्रेसिंग रूम हो, मैदान के अंदर हो या फिर बाउंड्री लाइन के पास. ऑस्ट्रेलियाई इंटरनेशनल टिम डेविड के साथ उनकी मस्ती और डांस के कुछ मजेदार पल भी कैमरे में कैद हुए, जहां दोनों खिलखिलाते हुए डांस स्टेप्स शेयर कर रहे थे.

विराट कोहली ने जो रिंग पहनी है, वो संभवतः वही है जो बीसीसीआई ने अपनी टी20 विश्वकप विजेता टीम को दी थी. बीसीसीआई ने 2024 में टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर करोड़ों रुपये की रिंग भेंट की थी, जिसमें खिलाड़ियों का नाम भी अंकित है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट संस्था ने 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी भेंट की थी. हालांकि ये वही अंगूठी है या नहीं ये पुष्ट नहीं किया जा सकता.

RCB द्वारा रविवार को पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में कोहली ने रोहित के साथ अपने संबंधों पर बात की. कोहली ने कहा, “जब आप इतने लंबे समय तक किसी के साथ खेलते हैं, तो ये सब कुछ बहुत नेचुरल हो जाता है. खेल की समझ, एक-दूसरे से सीखना, करियर की शुरुआत और ग्रोथ का एक जैसा समय होता है. ऐसे में आप बहुत कुछ शेयर करते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “हमने टीम की कप्तानी के दौरान एक साथ बहुत करीब से काम किया है. कई बार रणनीतियों पर चर्चा होती थी और ज्यादातर हम एक ही पेज पर होते थे, क्योंकि उस समय की स्थिति को लेकर हमारी गट फीलिंग मिलती-जुलती थी. एक-दूसरे पर भरोसा था और यही टीम के लिए बेहतर करने में मदद करता था.”

कोहली और RCB इस समय मुंबई में हैं. जहां वे सोमवार 7 अप्रैल को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ IPL 2025 के अपने चौथे मुकाबले में भिड़ेंगे. बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन की शुरुआत दो बड़ी जीतों के साथ की थी. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ. हालांकि, पिछला मैच उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में आठ विकेट से गंवाया था. MI के खिलाफ इस मुकाबले में कोहली का सामना एक बार फिर अपने लंबे समय के टीम इंडिया के साथी और IPL प्रतिद्वंदी रोहित शर्मा से होगा. 

हां जी यही हैं…, ऋषभ पंत ने पूरी की दिग्वेश राठी की मुराद, अपने आइडल से मिलकर झूम उठा स्पिनर, Video

नेट्स में चोटिल हुए रोहित शर्मा क्या MI vs RCB मैच खेलेंगे? महामुकाबले से पहले कोच ने दी बड़ी अपडेट

Viral Video: गुस्से से लाल हुईं काव्या मारन, ईशान किशन आउट हुए तो पता नहीं क्या-क्या बोल डाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >