विराट-अनुष्का vs दिनेश-दीपिका, RCB कैंप में क्रिकेट नहीं चल रहा दूसरा गेम, प्लेऑफ की तैयारी अलग तरीका!

Virat Kohli-Anushka Sharma vs Dinesh Karthik Pallikal Pickleball: प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद RCB के खिलाड़ी पिकलबॉल खेलते नजर आए, जिसमें विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लिकल की जोड़ी ने जमकर मस्ती की. मैच से पहले टीम की यह हल्की-फुल्की एक्टिविटी खिलाड़ियों के बीच शानदार बॉन्डिंग दिखाती है.

Virat Kohli-Anushka Sharma vs Dinesh Karthik Pallikal Pickleball: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद मैदान से बाहर का समय एन्जॉय कर रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिला�� अपने अगले मुकाबले से पहले टीम के कई खिलाड़ी पिकलबॉल खेलते हुए नजर आए, जिससे उनके बीच की बॉन्डिंग और मस्ती झलक रही है. RCB के आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की पिकलबॉल खेलते हुए तस्वीरें साझा की गईं, जिसमें दोनों पूरी ऊर्जा के साथ भाग लेते दिखे. उनके साथ अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी व प्रोफेशनल स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल भी शामिल रहीं.

इस मस्ती भरे सेशन में RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने इस हल्के-फुल्के खेल के ज़रिये प्लेऑफ जैसे बड़े मुकाबले से पहले खुद को तरोताजा और फोकस्ड रखने की कोशिश की. पोस्ट में लिखा गया, “टीमवर्क की ताकत, आरसीबी स्टाइल में!”

वर्तमान में RCB पॉइंट्स टेबल में 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. टीम ने अब तक 13 में से आठ मैच जीते हैं, तीन हारे हैं और एक बेनतीजा रहा है. उनके दो मैच अभी बाकी हैं. आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. हालांकि उसका पूरा फोकस टॉप 2 में रहने पर होगा, ताकि किसी भी परिस्थिति में उसे एलिमिनेटर खेलने का मौका मिल सके. 

आरसीबी के टॉप परफॉर्मर्स

RCB की सफलता में उसके टॉप परफॉर्मर्स का बड़ा योगदान रहा है. इनमें विराट कोहली सबसे बेहतरीन रहे हैं. उन्होंने 11 पारियों में 505 रन बनाकर 7 अर्धशतक लगाए हैं. जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 10 पारियों में 247 रन और 2 अर्धशतक, हालांकि पडिक्क्ल अब चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 10 पारियों में 239 रन और 2 अर्धशतक जड़े हैं. टिम डेविड ने 8 पारियों में 186 रन और 1 अर्धशतक बनाया है. जबकि गेंदबाजी में जोश हेज़लवुड ने 18 विकेट और क्रुणाल पांड्या ने 14 विकेट झटके हैं.

आईपीएल 2025 का बहुप्रतीक्षित RCB बनाम KKR मुकाबला 17 मई को बारिश के कारण रद्द हो गया था. उस मैच से मिला एक अंक आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने में निर्णायक साबित हुआ. आरसीबी का अगला मैच 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा, जहां वे अपनी तैयारियों को परखने का प्रयास करेंगे.

IPL 2025 रिस्टार्ट के बाद RCB का स्क्वॉड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, राजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, ब्लेसिंग मुजरबानी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम, मनोज भांडगे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, मोहित राठी, स्वस्तिक चिकार, अभिनंदन सिंह, नुवान तुषारा, जोश हेजलवुड.

IPL ने मेरी जिंदगी बदल दी, लेकिन ये था टर्निंग पॉइंट, दिल्ली के हरफनमौला खिलाड़ी का बड़ा बयान

जब वैभव ने धोनी के पैर छुए, तब माही ने ऐसा क्या कहा, जिस पर सूर्यवंशी ने हामी भरी

‘रिफ्लेक्स स्लो, घुटने भी जवाब दे रहे’, वर्ल्ड कप विजेता ने धोनी को IPL छोड़ने की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >