वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, धोनी से मिले तो पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें Video

IPL 2025, Vaibhav Suryavanshi Touches MS Dhoni Feet: 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ बल्लेबाजी नहीं, बल्कि साहस और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की. LSG के खिलाफ डेब्यू मैच में शार्दुल और आवेश जैसे गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज ने उन्हें सबका चहेता बना दिया. हालांकि पदार्पण मैच से पहले एमएस धोनी के पैर छूकर वैभव ने मैदान पर संस्कार और सम्मान की छवि भी उकेर दी थी, इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

IPL 2025, Vaibhav Suryavanshi Touches MS Dhoni Feet: जब कोई क्रिकेटर सिर्फ 14 वर्ष की आयु में क्रिकेट के सबसे चमकदार मंच पर उतरता है, तो यह केवल एक डेब्यू नहीं होता, यह सपनों की उड़ान का आगाज होता है. वैभव सूर्यवंशी का आगमन भी मानो क्रिकेट के आकाश में उगते सूरज की तरह था. धूप से तपे मैदान पर, लाखों निगाहों के सामने, जब एक किशोर आत्मविश्वास के साथ शार्दुल ठाकुर और आवेश खान जैसे गेंदबाजों का सामना करता है, तो यह सिर्फ एक बल्लेबाजी नहीं बल्कि साहस और खेल के प्रति जुनून की एक नई परिभाषा के रूप में सामने आई. इतना ही नहीं वैभव ने संस्कारों की भी अपनी छवि अपने डेब्यू मैच से पहले ही प्रस्तुत कर दी थी. यह शानदार दृश्य सीएसके और राजस्थान के बीच मुकाबले के बाद मैदान पर आया था, जब वैभव सूर्यवंशी ने विनम्रता से एमएस धोनी के पैर छुए.

अपने डेब्यू मैच में वैभव ने पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का जड़कर अपने इरादे और भविष्य के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी थी. हालांकि उनका संस्कार अब लोगों का दिल जीत रहा है. दरअसल राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के एक मैच के बाद जब खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तब वैभव का सामना धोनी से हुआ तो उसी समय सूर्यवंशी ने धोनी के पैर छूकर सम्मान प्रकट किया. यह क्षण केवल क्रिकेट के नहीं, संस्कृति और चरित्र के होते हैं, वैभव के धमाकेदार क्रिकेट कैरियर के आगाज के बाद उनका यह वीडियो अब वायरल हो रहा है. देखें वीडियो-

कभी-कभी किस्मत बिल्कुल अनपेक्षित मोड़ पर दरवाजा खोलती है. संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा दांव खेला और वैभव को डेब्यू का मौका दिया. यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे वैभव की मौजूदगी से दर्शकों में खास जोश दिखा. दोनों की साझेदारी सिर्फ रनों की नहीं, बल्कि एक नई पीढ़ी के आत्मविश्वास की झलक थी. 14 साल और 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया और आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. ये मंच, दबाव और कैमरों की चमक किसी भी युवा को घबरा सकती थी, लेकिन वैभव जिस आत्मविश्वास के साथ उतरे, उन्होंने सबको हैरान कर दिया. एक और यूजर ने इसी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “आईपीएल 2025 का सबसे प्यारा वीडियो…. वैभव सूर्यवंशी ने एमएस धोनी के पैर छूए”

वैभव की पारी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया. उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ा और अगली ओवर में आवेश खान की पहली ही गेंद पर एक और सिक्स ठोक दिया. उन्होंने कुल 34 रन 20 गेंदों में बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे. इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि, वो भी जब सामने इंटरनेशनल गेंदबाज हों – वैभव ने अपने आत्मविश्वास, तकनीक और निडरता से सबका दिल जीत लिया. 9वें ओवर में वैभव ने एडन मार्करम के खिलाफ आगे निकलकर खेलने की कोशिश की, लेकिन चूक गए और ऋषभ पंत ने गिल्लियां बिखेर दीं. आउट होने के बाद जब वैभव पवेलियन लौटे, तो कैमरे ने उनके आंसू कैद कर लिए. वो आंसू सिर्फ हार के नहीं थे, बल्कि एक सपने को जी लेने की सच्ची खुशी के थे.

IPL इतिहास में अजिंक्य रहाणे का कीर्तिमान, विराट-वार्नर क्लब में मारी एंट्री, हासिल किया ये बड़ा मुकाम

GT की जीत के बावजूद गिल को रह गई इस बात की कसक, मैच के बाद कहा- अगर थोड़ी देर…

लगातार क्यों हार रही केकेआर? अजिंक्य रहाणे ने बताया, GT के खिलाफ उजागर हुई कमजोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >