घरेलू टीम का फायदा…, ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस की हार पर गिनाए कारण, कहा- हम इसे बहाने की तरह…

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियन्स के बीच हुए मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच ने अहम भूमिका निभाई. मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने माना कि गुजरात के गेंदबाजों ने इस पिच का प्रभावी इस्तेमाल कर उनकी टीम के बल्लेबाजों को बांधे रखा. मेजबान टीम ने 196 रन का मजबूत स्कोर बनाकर 36 रन से जीत दर्ज की, जो उनकी बेहतरीन रणनीति का नतीजा था.

IPL 2025: क्रिकेट में पिच की प्रकृति खेल के नतीजे पर गहरा प्रभाव डाल सकती है, खासकर जब टीमें घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाती हैं. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच ने अहम भूमिका निभाई. मुंबई इंडियन्स के सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने स्वीकार किया कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने इस पिच का प्रभावी इस्तेमाल किया और गेंद की गति को कम करके मुंबई के बल्लेबाजों को बांधे रखा. उन्होंने माना कि मेजबान टीम ने 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने के बाद मुंबई को 36 रन से हराया और यह उनकी अच्छी रणनीति का परिणाम था. Gujarat Titans vs Mumbai Indians.

मुंबई इंडियन्स के सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच का अच्छी तरह इस्तेमाल किया और गेंद की गति को कम करके मुंबई के बल्लेबाजों को सफलतापूर्वक बांधे रखा. बोल्ट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘विरोधी टीम की अच्छी रणनीति. अगर आपके पास ऐसा करने के लिए विकल्प हैं तो यह समझदारी भरा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करेंगे.’’ Trent Boult Comment on Pitch used in GT vs MI match.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरे देश में हर तरह के विकेट पर खेल चुके हैं. इसलिए ईमानदारी से कहूं तो आज रात प्रदर्शन अच्छा नहीं था, मुझे लगा कि उन्होंने (टाइटंस) अच्छा स्कोर बनाया और उन्होंने हमें दिखाया कि उस विकेट पर कैसे गेंदबाजी करनी है. इसलिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है.’’ मैच के लिए लाल मिट्टी की बजाय काली मिट्टी की पिच इस्तेमाल की गई लेकिन न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ने इसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया.

बोल्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अपने फायदे के लिए घरेलू परिस्थितियों का इस्तेमाल करना अच्छा था. जाहिर है कि घरेलू टीम को फायदा होना चाहिए. लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हमारे दृष्टिकोण से यह कोई बहाना नहीं है. हम समझ गए थे कि विकेट काली मिट्टी का था और मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी तरह से सामंजस्य बैठाया.’’

वहीं इस विषय पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि पहले मैच से पहले ही यह फैसला लिया जा चुका था कि दूसरा मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. हां, यह एक महत्वपूर्ण कारक रहा, लेकिन यह विकेट टीम के अनुकूल साबित हुआ. काली मिट्टी पर बल्लेबाजी करते समय, जैसे ही गेंद पुरानी हुई, बाउंड्री लगाना मुश्किल होता चला गया, इसलिए पावरप्ले का अधिकतम उपयोग करने की कोशिश की गई. सभी योजनाओं पर चर्चा की जा सकती थी, लेकिन कई बार चीजें अनुकूल होती हैं और कई बार नहीं.

आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया. इसमें साईं सुदर्शन और शुभमन गिल के साथ जोस बटलर ने भी शानदार बल्लेबाजी की. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को एकबार फिर अच्छी शुरुआत नहीं मिली और रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन जल्दी आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन मुंबई की पूरी पारी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी. 

किसने सुधारी कुलदीप यादव की गेंदबाजी, ‘चाइनामैन’ ने खुद बताया उस दिग्गज का नाम, कहा- वो अपने समय से…

कोहली से बोला CSK खिलाड़ी, खुलकर हंस पड़े धोनी, आखिर ऐसा क्या कहा? देखें वीडियो

सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में मारी लंबी छलांग, पर्पल कैप पर इस खिलाड़ी का कब्जा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >