अभिषेक की सफेद पर्ची कब से थी जेब में? ट्रेविस हेड ने बताया, किसके लिए था ये खास सेलीब्रेशन, क्या लिखा था इसमें, जानें

IPL 2025 Abhishek Sharma White Slip Celebration: आईपीएल 2025 के 27वें मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला शतक जड़ा. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में 100 रन पूरे कर सबको चौंका दिया. शतक के बाद उन्होंने जेब से पर्ची निकालकर इसे ‘ऑरेंज आर्मी’ को समर्पित किया। ट्रैविस हेड ने बताया कि अभिषेक इस खास सेलिब्रेशन की तैयारी कब से कर रहे थे.

IPL 2025 Abhishek Sharma White Slip Celebration: आईपीएल में रोमांच का स्तर तो हर मैच में हाई ही रहता है. लेकिन कभी-कभी यह इतना ज्यादा पहुंच ज्यादा पहुंच जाता है कि इमोशन की सारी बाधाएं तोड़ देता है. ऐसा ही कुछ हुआ जब पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 27वां मैच खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से तूफान-सा ला दिया. उन्होंने अपने आईपीएल कैरियर का पहला शतक जड़ा. लेकिन क्या बेहतरीन अंदाज में यह पारी आई. उन्होंने केवल 40 गेंद पर 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. अपने शतक के बाद भावुक शर्मा ने जेब से पर्ची निकाली, जिसमें यह शतक अपनी टीम के फैंस ‘ऑरेंज आर्मी’ को समर्पित किया. हालांकि इसकी तैयारी उन्होंने बहुत पहले से कर रखी थी, जिसका खुलासा ट्रेविस हेड ने किया. 

Abhishek sharma white slip. Image: social media/x

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज और अभिषेक शर्मा के ओपनिंग साझेदार  ट्रैविस हेड ने खुलासा किया कि उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा पिछले छह मैचों से अपने ‘नोट सेलिब्रेशन’ का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मिली जीत में उन्हें इसका मौका मिला. शनिवार, 12 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शतक जड़ने के बाद अभिषेक ने खास अंदाज में जश्न मनाया. शतक के बाद उन्होंने हेलमेट उतारा, जैसा कि आमतौर पर होता है, लेकिन दर्शकों को उस वक्त सरप्राइज मिला जब उन्होंने जेब से एक नोट निकाला और कैमरे की तरफ दिखाया. ट्रैविस हेड ने SRH की आठ विकेट से जीत के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में कहा, “अभिषेक के जेब में ये नोट पिछले 6 मैचों से था, खुशी है कि आज वो बाहर आया.” Travis Head Reveals Abhishek Sharma White Slip Celebration Secret.

अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों पर 141 रन की धमाकेदार पारी खेली और SRH को आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा करने में मदद की. ऑरेंज आर्मी ने 246 रनों का लक्ष्य केवल 9 गेंद शेष रहते हासिल कर सीजन में शानदार वापसी की. आईपीएल 2024 की रनर-अप टीम ने इस सीजन की शुरुआत में लगातार चार मैच गंवाए थे. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड ने इस मुकाबले में अभिषेक की आतिशी बल्लेबाजी में भरपूर साथ दिया और 66 रन (37 गेंदों) की अहम पारी खेलकर इस विशाल रन चेज में अहम भूमिका निभाई.

हेड और शर्मा ने 171 रनों की साझेदारी की, जो आईपीएल इतिहासी की भी दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बनी. SRH की रन चेज की उम्मीदें इस बात पर टिकी थीं कि उनकी ओपनिंग जोड़ी कैसी शुरुआत देती है. शुरुआती मुकाबलों में दोनों फॉर्म में नहीं थे, लेकिन PBKS के खिलाफ उन्होंने पावरप्ले में ही 83 रन जोड़कर मजबूत नींव रख दी और इसका फायदा उठाया. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए, लेकिन भारीभरकम स्कोर भी इन दो बल्लेबाजों ने छोटा साबित कर दिया. हेड और शर्मा के आउट होने के बाद क्लासेन और इशान किशन ने अंतिम में 18.2 ओवर में ही 247 रन बनाकर मैच जीत लिया. सनराइजर्स अब अपना अगला मुकाबला 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी.

कौन है लकी चार्म जो मैदान पर आया? अभिषेक शर्मा ने बताया, शतक के लिए युवी ही नहीं किसी और को भी कहा थैंक्यू

बीच मैच कंगारू फाइट! मैक्सवेल से भिड़े ट्रेविस हेड, बीच बचाव को उतरे अंपायर

अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लिखा इतिहास, शानदार शतक से बना दिए तीन गजब के रिकॉर्ड, लिस्ट देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >