RCB के 10 बल्लेबाजोंं से ज्यादा अकेले बनाए रन, ऑलराउंडर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, झटके मैच के सारे अवार्ड

IPL 2025 Tim David Records: रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित 14 ओवर के मैच में टिम डेविड ने RCB की ओर से शानदार अर्धशतक जड़ा। RCB की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 42 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन टिम डेविड ने 26 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को 95 रन तक पहुँचाया, उन्होंने टीम के 20 बल्लेबाजों से ज्यादा अकेले योगदान दिया. इसके लिए उन्हें मैच के सारे अवार्ड दिए गए.

IPL 2025 Tim David Records: टिम डेविड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से शुक्रवार, 18 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 14 ओवर के मुकाबले में एक जबरदस्त ‘वन-मैन शो’ में इतिहास रच दिया. भले ही उनकी टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण दो घंटे से ज्यादा देर से शुरू हुए इस मुकाबले में, टॉस जीतकर पहले गें��बाजी करने का फैसला करने वाले श्रेयस अय्यर की रणनीति कारगर साबित हुई. अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में फिल सॉल्ट और विराट कोहली के विकेट लेकर RCB की बल्लेबाजी को झकझोर दिया. रजत पाटीदार (23) को छोड़कर RCB के टॉप-6 में से कोई भी बल्लेबाज चार रन से अधिक नहीं बना सका और टीम 42/7 के स्कोर पर पहुंच गई. इसके बाद टिम डेविड ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 95 तक पहुंचाया.

14 ओवर के खेल में ऐसे में जब RCB इतिहास का सबसे कम स्कोर बनाने की कगार पर थी, टिम डेविड ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 26 गेंदों में 50 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे, और टीम को सम्मानजनक 95 रनों तक पहुंचाया. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.31 का रहा. खास बात यह रही कि उनकी पारी में 10 बल्लेबाजों ने जितने मिलकर नहीं बनाए, उन्होंने अकेले उससे ज्यादा बनाए.  

टिम डेविड ने रचा इतिहास

डेविड आईपीएल इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने किसी टीम के पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 से कम स्कोर में अर्धशतक जड़ा हो. उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जो अब तक पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे कम टीम स्कोर में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी थे.

इसके अलावा वह RCB की ओर से सातवें या उससे नीचे उतरकर अर्धशतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने. इससे पहले यह कारनामा 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने किया था, जो अब टीम के बल्लेबाजी कोच हैं. यही नहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम में सातवें या उससे नीचे उतरकर अर्धशतक लगाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने हैं. इससे पहले 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए कीरोन पोलार्ड ने RCB के खिलाफ 41 गेंदों में 50 रन बनाए थे. लेकिन डेविड यह कारनामा करने वाले पहले RCB खिलाड़ी हैं और वो भी पहले बल्लेबाजी करते हुए.

RCB vs PBKS मैच में डेविड की पारी नहीं आई काम

इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह दांव बिल्कुल फिट बैठा. बारिश के कारण आरसीबी के बल्लेबाजों को बैटिंग करने में काफी दिक्कत आई और वह केवल 95 रन ही बना सकी. पंजाब की ओर युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह समेत चार गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की स्थिति भी एक समय 53 रन पर 4 विकेट गंवाकर थोड़ा डांवाडोल थी, लेकिन नेहाल वढेरा ने सही समय पर पारी को संभाला और 12.1 ओवर में 98 रन तक पहुंचाकर मैच को पंजाब की झोली में डाल दिया.  

टिम डेविड ने मैच के सारे अवार्ड झटक दिए

हालांकि RCB को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन डेविड की जबरदस्त पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. आईपीएल 2025 में वे पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिनकी टीम को हार के बाद भी प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला है. इतना ही नहीं, उनको इस पारी के लिए मैच के सारे अवार्ड दिए गए. उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के, सबसे ज्यादा चौके, सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले (हालांकि उनसे ज्यादा स्ट्राइक रेट मार्को यानसेन का था) और सबसे ज्यादा फैंटेसी स्कोर का अवॉर्ड हासिल किए. यानी कुल मिलाकर उन्होंने 5 अवार्ड जीते.

रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, विराट कोहली के क्लब में मारी एंट्री

‘हम यहां हर तरह…’ पंजाब की जीत से गदगद श्रेयस अय्यर, तीन खिलाड़ियों को दिया पूरा क्रेडिट

घर में तीसरा मैच गंवाने के बाद टीम पर भड़के पाटीदार, इन कारणों को जल्द सुधारने पर दिया जोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >