टी20 क्रिकेट में सुनील नरेन का दबदबा, एक टीम के लिए सबसे बड़ा बॉलिंग रिकॉर्ड कब्जाया

IPL 2025 Sunil Narine Record: सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में एक ही टीम (KKR) के लिए सबसे ज्यादा 210 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया. SRH के खिलाफ दो विकेट लेते ही उन्होंने समित पटेल (208 विकेट, नॉटिंघमशायर) को पीछे छोड़ दिया.

IPL 2025 Sunil Narine Record: सुनील नरेन केकेआर के सबसे पुराने साथियों में से हैं. उन्होंने 13 साल से इस टीम की कमान संभालते हुए ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के अनुभवी स्पिनर ने पुरुषों की टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज ऑलराउंडर ने दिल्ली में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ दो अहम विकेट झटकते हुए अपने विकेटों की संख्या 210 कर ली.

इस प्रदर्शन के साथ ही सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 198 मैचों में 210 विकेट पूरे कर लिए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के समित पटेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने नॉटिंघमशायर के लिए 208 विकेट लिए थे.

टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • सुनील नरेन – 210 विकेट (KKR के लिए)
  • समित पटेल – 208 विकेट (नॉटिंघमशायर के लिए)
  • क्रिस वुड – 199 विकेट (हैम्पशायर के लिए)
  • लसिथ मलिंगा – 195 विकेट (मुंबई इंडियंस के लिए)
  • डेविड पेन – 193 विकेट (ग्लॉस्टरशायर के लिए)

सुनील नरेन, जो 2012 से KKR के साथ हैं, फ्रेंचाइजी की सफलता के मुख्य स्तंभों में से एक रहे हैं. अपनी मिस्ट्री स्पिन, किफायती गेंदबाजी और दबाव भरे पलों में विकेट निकालने की काबिलियत के लिए वे जाने जाते हैं. इस नए रिकॉर्ड के साथ उन्होंने खुद को टी20 प्रारूप के सर्वकालिक महान गेंदबाजों में और मजबूती से स्थापित कर लिया है.

केकेआर बनाम एसआरएच मैच का हाल

वहीं इस मुकाबले में SRH के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के शतक और ट्रैविस हेड की अर्धशतकीय पारी ने हैदराबाद को 20 ओवर में 278/3 के स्कोर तक पहुंचा दिया. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. क्लासेन ने मौजूदा आईपीएल का सबसे तेज शतक भी लगाया, सिर्फ 37 गेंदों में. सुनील नरेन ने अभिषेक शर्मा को 32 (16) और ट्रैविस हेड को 76 (40) के स्कोर पर आउट किया. उन्होंने अपने चार ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. हालांकि केकेआर की लचर गेंदबाजी के बाद बल्लेबाज भी नहीं चल सके और पूरी टीम 168 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में मैक्सवेल और रसेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका

गजब! PSL फाइनल में टॉस से मात्र 10 मिनट पहले इंग्लैंड से आया खिलाड़ी, हीरो बन टीम को दिला दी जीत

SRH और KKR का IPL 2025 सफर समाप्त, आखिरी मैच के बाद दोनों कप्तानों ने कही ये बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >