वैभव सूर्यवंशी की तारीफ या औपचारिकता, गिल ने ऐसा क्या कहा जिस पर टेढ़ी हो रहीं नजरें

IPL 2025- Shubman Gill on Vaibhav Suryavanshi Century: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से गुजरात टाइटंस को 15.5 ओवर में 210 रन का लक्ष्य चेज कर हराया. जायसवाल और वैभव की 166 रन की साझेदारी ने मैच का रुख पहले ही तय कर दिया था. हार के बाद GT कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि पावरप्ले में ही मुकाबला उनसे छिन गया. हालांकि उनकी वैभव के शतक पर की गई टिप्पणी कुछ लोगों को रास नहीं आई.

IPL 2025- Shubman Gill on Vaibhav Suryavanshi Century: आईपीएल 2025 में एक ऐसी टीम जिसने बड़े-बड़े सूरमाओं को शिकस्त दी थी, वह राजस्थान रॉयल्स के एक 14 साल के युवा बल्लेबाज के कहर से पस्त हो गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए. 200 से ज्यादा का स्कोर आमतौर पर सुरक्षित ही माना जाता है, लेकिन रॉयल्स के ओपनर सोमवार 28 अप्रैल की रात किसी और मूड में थे. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 11.5 ओवर में ही 166 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. इसके बाद 210 रनों का लक्ष्य भी केवल 15.5 ओवर में हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को पूरी तरह पछाड़ दिया. हार के बाद गिल ने माना कि पावरप्ले के दौरान ही मैच हाथ से निकल गया था.

गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “उन्होंने पावरप्ले में ही हमसे मैच छीन लिया और इसके लिए उन्हें श्रेय देना होगा. कुछ चीजें ऐसी थीं जिन्हें हम बेहतर कर सकते थे, लेकिन बाहर बैठकर कहना आसान होता है. हमें शुरुआत में कुछ मौके मिले थे, जिन्हें हम नहीं पकड़ सके, लेकिन अब पीछे मुड़कर देखें तो बतौर टीम हमें कुछ क्षेत्रों में काम करना होगा.” गिल राजस्थान की पारी के दौरान मैदान पर नहीं थे. उन्होंने बताया, “पीठ में थोड़ा खिंचाव महसूस हुआ और कुछ दिन बाद हमारा अगला मैच है, इसलिए फिजियो ने रिस्क न लेने का फैसला किया.” गिल ने कहा कि गुजरात टाइटंस हर मैच को अलग-अलग लेते हुए आगे बढ़ रही है. गिल ने आगे कहा, “पिछले मैच में क्या हुआ – जीत या हार – हम हर मुकाबले को अलग नजरिए से लेते हैं. अगला मैच अहमदाबाद में है, जहां हमारा रिकॉर्ड अच्छा रहा है, उम्मीद है हम उसे जारी रखेंगे.” 

वैभव सूर्यवंशी पर शुभमन गिल का बयान

गिल ने वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की, जिनकी धुआंधार बल्लेबाजी ने गुजरात को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. उन्होंने कहा,  “आज उनका दिन था. उनकी बल्लेबाजी जबरदस्त थी और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया.” लेकिन गिल की यह बात लोगों को थोड़ा खटक गई, जब उन्होंने कही कि वह भाग्यशाली रहे और यह उनका दिन था. अजय जडेजा ने इसे गिल के इस बयान की आलोचना की, उन्होंने कहा कि अगर किसी ने अच्छी बल्लेबाजी की है, तो उसकी तारीफ करनी चाहिए. यह वही पारी है, जिसकी हम इस उम्र में सपना देखते हैं. 

अमर उजाला के अनुसार जडेजा ने जियोस्टार के साथ बातचीत में कहा, ‘एक 14 साल के बच्चे को खुद पर विश्वास था. उसका आत्मविश्वास प्रबल है, जिसकी मदद से वह शतक जड़ पाया. जो भी हो, लेकिन टीवी पर आकर किसी खिलाड़ी का यह कहना कि ‘ओह, यह सिर्फ इस वजह से है क्योंकि वह भाग्यशाली थे और उनका दिन था’. जडेजा ने वैभव की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, “14-15 साल की उम्र में हम सभी ने अलग-अलग सपने देखे होंगे, लेकिन उस लड़के ने सपने को सच कर दिखाया है. वैभव ने उस सपने को वहां जीया है. उसमें दम है. उसका 100 काफी समय तक याद किया जाएगा.”

वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड शतक

यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में 40 गेंदों में नाबाद 70 रन, नौ चौके और दो छक्के और वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 101 रन, सात चौके और 11 छक्के ने महज 71 गेंदों में 166 रनों की तूफानी साझेदारी कर मुकाबला एकतरफा कर दिया. बाद में रियान पराग (15 गेंदों में नाबाद 32 रन, दो चौके और दो छक्के) ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम को 15.5 ओवर में जीत दिलाई. वैभव सूर्यवंशी इस मैच में शतक लगाकर भारत की ओर से आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यूसुफ पठान के 37 गेंद में 100 रन के शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया. 

‘मां केवल 3 घंटे सोती है, पापा ने नौकरी छोड़ दी…’, वैभव सूर्यवंशी हुए भावुक, पैरेंट्स के संघर्ष को किया बयां

वैभव सूर्यवंशी की पारी पर बोले पार्टनर यशस्वी जायसवाल, क्रीज पर धाकड़ रणनीति का भी किया खुलासा

‘आईपीएल में हर दिन…’, GT के खिलाफ जीत के बाद बोले रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी के लिए कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >