जादू की छड़ी! CSK कोच फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर कही यह बात, ऋषभ पंत नहीं, LSG के इस बल्लेबाज को बताया खतरनाक

IPL 2025 CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स की हालत इस सीजन बेहद खराब रही है और टीम अब तक छह में से सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है. लगातार पांच हार झेल चुकी CSK का अगला मुकाबला 14 अप्रैल को लखनऊ में LSG के खिलाफ होगा. हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि टीम वापसी की कोशिश कर रही है और धोनी इस प्रक्रिया में साथ हैं. हालांकि उन्होंने साफ किया कि धोनी कोई “ज्योतिषी” नहीं हैं और उनके पास “जादू की छड़ी” भी नहीं है.

IPL 2025 CSK Coach Stephen Fleming Statement on Dhoni: चेन्नई की हालत इस आईपीएल सीजन में बेहद खराब है. अब तक खेले गए 6 मैचों में वह केवल एक मैच ही जीत सकी है. अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद, सीएसके लगातार पांच मैच हार चुकी है, जिनमें से तीन हार अपने होम ग्राउंड चेपॉक में आई हैं. यह चेपॉक में CSK का सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन था. अब चेन्नई का अगला मैच सोमवार, 14 अप्रैल को लखनऊ में एलएसजी के खिलाफ होगा. मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि पांच बार की चैंपियन टीम, लगातार पांच हारों के बाद वापसी की कोशिश कर रही है और इसमें स्टैंड-इन कप्तान एमएस धोनी के साथ मिलकर काम किया जा रहा है. लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि धोनी कोई “ज्योतिषी” नहीं हैं और उनके पास कोई “जादू की छड़ी” नहीं है.

अपने पिछले मुकाबले में भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई ने केवल 103 रन बनाए थे और कोलकाता ने लक्ष्य महज 10.1 ओवर में हासिल कर लिया था. चेन्नई की सबसे बड़ी समस्या टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, जो अब तक फ्लॉप रहे हैं. रचिन रवींद्र (149 रन, 6 मैच), डेवोन कॉनवे (94 रन, 3 मैच), राहुल त्रिपाठी (46 रन, 4 मैच), विजय शंकर (109 रन, 4 मैच), शिवम दुबे (137 रन, 6 मैच) और दीपक हुड्डा (7 रन, 3 मैच) अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छी शुरुआत के बाद केवल 122 रन बनाए और अब वह कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

धोनी के पास जादू की छड़ी नहीं

वहीं कप्तान धोनी ने इस सीजन छह मैचों में 104 रन बनाए हैं और वह टीम के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. लेकिन उन्हें अक्सर बैटिंग के लिए बहुत देर से भेजा जाता है, जिससे वह मैच पलटने का चमत्कार नहीं कर पा रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने कहा, “धोनी का प्रभाव हमेशा रहेगा, लेकिन वो कोई ज्योतिषी नहीं हैं, उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है. अगर होती, तो अब तक निकाल लेते.” उन्होंने आगे कहा, “यह समय है जब हम सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी, और अपने अनुभव का इस्तेमाल करके ऊर्जा को सही दिशा में लगाना होगा.”

सुधार के कदम उठा रही सीएसके

फ्लेमिंग ने यह भी कहा कि टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, तीनों विभागों में सुधार के छोटे-छोटे कदम उठा रही है. उन्होंने माना कि पिछले मैच में टीम का ‘प्रतिस्पर्धा की कमी’ से बहुत नुकसान हुआ है. फ्लेमिंग ने कहा, “टीम के भीतर बहुत आत्मविश्लेषण हुआ है, लेकिन अब जरूरी है कि हम मैदान पर ऐसा प्रदर्शन करें जो इस गौरवशाली फ्रेंचाइजी के नाम के अनुरूप हो.” उन्होंने आगे कहा, “अंदर बहुत चोट है, लेकिन उसे हम मोटिवेशन में बदल सकते हैं. अब शब्दों से नहीं, बल्कि मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से फर्क पड़ेगा.”

क्राफ्ट और क्लास की भी अहमियत है

सीएसके ने इस सीजन अब तक सिर्फ 32 छक्के लगाए हैं, यानी औसतन हर मैच में पांच. टीम का कोई भी बल्लेबाज 150 से ज्यादा रन नहीं बना पाया है और किसी का स्ट्राइक रेट भी 150 से ऊपर नहीं है. हालांकि फ्लेमिंग ने कहा कि स्ट्राइक रेट और छक्कों की कमी कोई बड़ी चिंता नहीं है. उन्होंने कहा, “हम इन बातों पर चर्चा करते हैं, लेकिन यह सब कुछ नहीं है. सिर्फ छक्के मारना ही क्रिकेट नहीं है. क्राफ्ट और क्लास की भी अहमियत है. अगर खेल सिर्फ छक्के-चौकों तक सीमित हो गया, तो वह ‘बेसबॉल’ बन जाएगा.”

निकोलस पूरन से सावधान रहेंगे

इस सीजन अब तक कई कप्तानों ने पिच को लेकर कई सवाल उठाए हैं. फ्लेमिंग ने भी यह जोड़ा कि पिच और कंडीशंस का भी बड़ा असर होता है और अच्छे खिलाड़ियों को विभिन्न परिस्थितियों में रन बनाने की कला आनी चाहिए. अंत में उन्होंने यह भी बताया कि शिवम दुबे पूरी तरह फिट हैं और अगले मैच में खेलेंगे. साथ ही उन्होंने निकोलस पूरण को लेकर चेताया. फ्लेमिंग ने कहा, “निकोलस पूरण इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं. वे ताकतवर, लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं और वे एक असली चुनौती हैं. उन्हें जल्दी आउट करना हमारे लिए जीत की कुंजी होगी.” 

विराट के साथ प्रैंक, 7वां बल्ला लेकर उड़ा साथी, फिर आया कोहली का दिल्ली वाला रूप, देखें Video

जब मुरली कार्तिक ने पूछा- मैच कहां गया? अक्षर ने दिया ऐसा जवाब; सुनकर मच गया शोर, Video

‘कैप्टन’ रोहित का संदेश और पलट गया सारा मैच, डगआउट में बैठे-बैठे हिटमैन ने कैसे दिलाई MI को जीत?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >