अभिषेक की पारी से खुश प्रीती जिंटा, लेकिन मैच के नतीजे से निराश, दिल से निकाली ये बात

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और SRH को 246 रन का लक्ष्य हासिल कराकर जीत दिलाई. यह किसी भारतीय द्वारा आईपीएल में बनाया गया अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा और SRH की चार मैचों की हार पर भी ब्रेक लग गया. इस शानदार प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने भी अभिषेक को खुले दिल से बधाई दी.

IPL 2025 Preity Zinta Showers praise on Abhishek Sharma: आईपीएल 2025 में शुक्रवार की रात राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में एक ऐतिहासिक पारी देखने को मिली, जब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 55 गेंदों में 141 रन ठोक डाले. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 246 रन जैसे विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक की इस तूफानी पारी ने न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज कर दिया, बल्कि क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर फैन्स तक सभी को दीवाना बना दिया. ये आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी रहा और SRH की लगातार चार हार के सिलसिले पर भी विराम लग गया. इस शानदार पारी के बाद प्रीती जिंटा ने अभिषेक शर्मा को खूब बधाई दी.

अभिषेक की इस धमाकेदार इनिंग के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत से प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. पूर्व भारतीय स्टार युवराज सिंह ने लिखा, “वाह शर्मा जी के बेटे!” वहीं पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने भी हार को स्वीकार करते हुए अभिषेक की तारीफों के पुल बांध दिए. प्रीति जिंटा ने एक्स पर लिखा, “आज की रात अभिषेक शर्मा के नाम रही! क्या टैलेंट है और क्या गजब की पारी खेली. बधाई हो SRH! हमारे लिए बेहतर होगा कि इस हार को भूल जाएं और आगे बढ़ें, टूर्नामेंट की शुरुआत है और ऐसे मैच भुला देने ही ठीक होते हैं.”

प्रीती जिंटा मैच के बाद अभिषेक से उनके सेलीब्रेशन के बारे में भी पूछती नजर आईं. पंजाब किंग्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. कप्तान अय्यर ने 82 रन की पाीर खेली, लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं रही. मैच के बाद प्रीती जिंटा ने अपनी टीम की भी हौसला अफजाई करते हुए कहा, “श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, प्रबसिमरम सिंह और मार्कस स्टोइनिस को आज रात उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत बधाई. मुझे उनके खेलने के तरीके पर बहुत गर्व है और मुझे विश्वास है कि हम आने वाले मैचों में एक टीम के रूप में और भी मजबूत होकर वापसी करेंगे. आज की रात सकारात्मक चीजों को अपनाने और नकारात्मक चीजों को पीछे छोड़ने के बारे में है. सभी को शुभ रात्रि.” 

24 साल के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड (66 रन, 37 गेंद) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की, जिसने SRH को 9 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से जीत दिलाई. प���छले मैच में जीत के बाद पंजाब को फिर से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीजन अब तक उसका प्रदर्शन शानदार ही रहा है. कुल 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के बाद पंजाब किंग्स छठवें स्थान पर खिसक गया है. वहीं लंबे समय तक 10वें नंबर पर टिका हैदराबाद अब 8वें नंबर पर आया है. पंजाब का अगला मुकाबला अब 15 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ होगा वहीं हैदराबाद अगले मैच में 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के विरुद्ध उतरेगी.  

गब्बर इज बैक! रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ रील बना रहे शिखर धवन, इशारों-इशारों में कही बड़ी बात, Video

‘मुझसे पूछ ले पहले’, ग्लेन मैक्सवेल पर भड़क गए श्रेयस अय्यर, लाइव मैच में दिखी नाराजगी, Video

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, ध्वस्त हो गए रिकॉर्ड, अब बोले ‘क्रिकेट के भगवान’, कहा- इतिहास में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >