धोनी के दोबारा कैप्टन बनने पर सौरव गांगुली का रिएक्शन, कहा- एमएस को खेलना है तो…

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के शेष मैचों के लिए महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान नियुक्त किया है. नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण सीजन से बाहर हो गए है. इस पर सौरव गांगुली ने कहा कि धोनी कप्तानी करते हैं तो उनका अंदाज ही अलग होता है. MS Dhoni back as CSK captain Sourav Ganguly reaction.

IPL 2025 Sourav Ganguly reaction on MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 सत्र के बाकी मैचों के लिये धोनी को कप्तान बनाने की घोषणा की. उसके नियमित कप्तान रूतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण बाहर हो गए. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में ही खेलना चाहिये. गांगुली ने कहा कि कप्तानी करने पर धोनी अलग ही रंग में नजर आते हैं.

बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरने और घुटने की दिक्कत के कारण खराब फॉर्म के चलते इस सत्र में धोनी की काफी आलोचना हो रही है. गांगुली ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मेरा यह मानना है कि अगर एमएस धोनी को सीएसके के लिये खेलना है तो उसे कप्तान ही रहना होगा. क्योंकि कप्तानी करने पर वह अलग ही रंग में नजर आते हैं.’’ धोनी की ऐसे समय में कप्तान के तौर पर वापसी हुई है जब चेन्नई सुपर किंग्स लगातार चार मैच हार चुकी है. यह 2023 में पांचवां खिताब जीतने के बाद बतौर कप्तान धोनी का पहला मैच भी होगा.

वह वही करेगा जो सीएसके के लिये सही

गांगुली ने आगे कहा, ‘‘धोनी अभी भी छक्के लगा रहा है. हमने पिछले मैच में देखा. वह 43 साल का हो गया है और अब वैसे तो नहीं खेल सकता जैसे 2005 में खेलता था. यह स्वाभाविक है. लेकिन मुझे लगता है कि उसके भीतर अभी भी छक्के लगाने की ताकत है. उसके इतने अनुभव और खेल की समझ के साथ वह वही करेगा जो सीएसके के लिये सही है.’’

रिंकू सिंह का नीचे आना चिंता का विषय

कोलकाता नाइट राइडर्स के ईडन गार्डंस पर तीन में से दो मैच हारने के बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा, ‘‘ये अजिंक्य रहाणे से पूछो. वह ही जवाब दे सकेगा. पिछले मैच में तो वे जीत के करीब थे. उनके पास शानदार खिलाड़ी हैं. मेरी चिंता यही है कि रिंकू सिंह बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे आ रहे हैं.’’

केकेआर के खिलाफ लौटेंगे कैप्टन कूल

केकेआर और चेन्नई सुपरकिंग्स आज 11 अप्रैल शुक्रवार को चेपक स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ इस सीजन के पहले मुकाबले में भिड़ेंगी. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 अच्छा नहीं रहा है. उसने अब तक खेले गए 5 मैचों में से 4 गंवाए हैं. वहीं केकेआर ने शुरुआती मैच के गंवाने के बाद वापसी करते हुए एक जीत, फिर हार, फिर जीत का सिलसिला बनाया हुआ है. जहां सीएसके पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है तो केकेआर छठवें स्थान पर है. अब दोनों ही टीमें अपना दबदबा बनाए रखने के लिए जरूरी जीत हासिल करने के लिए उतरेंगी. ऐसे में धोनी और अजिंक्य रहाणे की टीमों के बीच मुकाबला धमाकेदार होने की पूरी उम्मीद है.  

‘अब युवा कप्तान…’, रुतुराज गायकवाड़ का IPL से बाहर होने के बाद पहला रिएक्शन, धोनी के लिए कही गजब बात

आईपीएल से टक्कर लेने के लिए पाकिस्तान ने चली ये चाल, अपनी क्रिकेट लीग PSL में किया ये बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >