‘बेबी बॉस’ वैभव से मिले दादा गांगुली, बल्लेबाजी को लेकर दी खास सलाह, बोले- अपना तरीका बदलने…

IPL 2025- Sourav Ganguly Meets Vaibhav Suryavanshi: अगर आईपीएल 2025 की सबसे बड़ी खोज की बात हो, तो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे ऊपर नजर आते हैं अपने तीसरे ही मैच में 35 गेंदों पर शतक जड़ने वाले वैभव को दिग्गजों से जमकर सराहना मिली. अब सौरव गांगुली ने भी उनसे मुलाकात कर उनकी निर्भीक बल्लेबाजी की तारीफ की और उसी अंदाज में खेलने की सलाह दी.

IPL 2025- Sourav Ganguly Meets Vaibhav Suryavanshi: अगर आश्चर्य और प्रतिभा को पैमाना माना जाए, तो आईपीएल 2025 की सबसे बड़ी खोज वैभव सूर्यवंशी जरूर उस सूची में पहले नंबर पर आएंगे. अपने डेब्यू मैच में छक्का लगाना और फिर तीसरे मैच में ही शतक जड़ना वाकई काबिल ए तारीफ है, यह तो प्रतिभा की बात हो गई. आश्चर्य तब हुआ जब उनकी उम्र का पुट उसमें जोड़ा जाए. वैभव ने मात्र 14 साल और 32 दिन की आयु में ही 35 गेंद पर शतक जड़कर तहलका मचा दिया था. वैभव को इस पारी के बाद तमाम दिग्गजों की ओर से सराहना मिली. अब इसी कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने क्रिकेट सनसनी वैभव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उनकी निर्भीक बल्लेबाजी शैली की सराहना की और उसे इसी तरह खेलने की सलाह दी. 

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के बाद गांगुली ने मैदान पर वैभव से मुलाकात की. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक गांगुली ने कहा, “मैंने तुम्हारा खेल देखा है. जैसे तुम बेखौफ क्रिकेट खेलते हो, वैसे ही खेलते रहो. अपनी बल्लेबाजी का तरीका बदलने की जरूरत नहीं है.” उन्होंने वैभव के भारी बल्ले पर भी गौर किया और उसकी ताकतवर हिटिंग की तारीफ करते हुए कहा, “उसमें काफी पावर है. भले ही वह केकेआर के खिलाफ रन नहीं बना सका, लेकिन वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है.” (Sourav Ganguly Advices Vaibhav Suryavanshi)

वैभव ने IPL में इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे. उनके इस तूफानी प्रदर्शन ने दिग्गजों और फैंस का दिल जीत लिया. हालांकि इसके बाद वैभव कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और मुंबई के खिलाफ 0 और केकेआर के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. 

वैभव की बैटिंग में क्या है खास

ब्रायन लारा से प्रेरणा लेने वाले वैभव की बैट लिफ्ट युजवेंद्र सिंह और गांगुली जैसी ऊँची है. उनके कोच और क्रिकेट दिग्गजों ने भारतीय क्रिकेट में उनके भविष्य को संवारने के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की है. राहुल द्रविड़ ने मीडिया और फैंस से संयमित प्रतिक्रिया देने की सलाह दी है ताकि यह युवा खिलाड़ी संतुलन के साथ आगे बढ़ सके.

हालांकि उनकी प्रतिभा को चारों ओर से सराहना मिल रही है. हेड राहुल द्रविड़ और बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड ने भी वैभव की बैटिंग कुशलता पर बात करते हुए उन्हें राजस्थान रॉयल्स का भविष्य बताया है. बिहार के समस्तीपुर के एक क्रिकेट अकादमी में महज 9 साल की उम्र में ट्रेनिंग शुरू करने वाले वैभव को रणजी क्रिकेटर मनीष ओझा से कोचिंग मिली. आईपीएल 2025 में वह 14 साल और 23 दिन की उम्र में डेब्यू कर आईपीएल के सबसे युवा डेब्यूटेंट बने. इतना ही नहीं जब उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था, तब भी वे नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे.  

‘जिद्दी हो गए हैं ऋषभ’, अंबाती रायडू ने लगाई पंत को लताड़, बैटिंग में इस जगह सुधार की दी सलाह

मिड सीजन आया और अब बाहर, SRH vs DC मैच से पहले सनराइजर्स टीम में शामिल हुआ चैंपियन बॉलर

इंग्लैंड सीरीज में बुमराह नहीं होंगे उपकप्तान, पांच मैच खेलने पर भी संशय, इन दो खिलाड़ियों पर BCCI की नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >