GT की हार पर आशीष नेहरा के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, शुभमन गिल की बहन भी हुईं इमोशनल, वीडियो

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: आईपीएल 2025 एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस से 20 रन की हार झेलनी पड़ी, जिससे उनका सफर समाप्त हो गया. पूरे सीजन टॉप पर रहने के बावजूद दो अहम मुकाबलों में हार ने टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया. हार के बाद मैदान से लेकर डगआउट तक निराशा का माहौल था, राशिद खान शांत थे, तो तेवतिया हताश नजर आए. वहीं मैदान के बाहर आशीष नेहरा के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था.

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: आईपीएल नॉकआउट मुकाबले की क्रूरता है ही है कि जहां पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन भी कुछ मैचों की चूक से सारा सफर समाप्त हो जाता है. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 सफर बेहद इमोशनल मोड़ पर समाप्त हुआ. अंत तक टॉप में रही गुजरात टाइटंस को दो मैचों में मिली दो हार ने उसे एलिमिनेटर खेलने पर मजबूर कर दिया. अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 रनों से हरा दिया. इस हार के बाद पूरी टीम में निराशा का भाव था. न सिर्फ खिलाड़ी, बल्कि टीम के फैमिली मेंबर्स और फैंस को भी झकझोर कर रख दिया, मैदान में राशिद खान एकदम शांत थे, तो राहुल तेवतिया अपने माथे पर हाथ रखकर हताश नजर आए. हालांकि जितना गम मैदान के अंदर था, उतना ही यह पवेलियन में भी दिखा. 

मैच के बाद दर्शक दीर्घा में इमोशंस उभरकर सामने आए. गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा के बेटे और बेटी अपने पिता की टीम को सपोर्ट करने मैदान में पहुंचे थे. हालांकि मैच में हार के बाद दोनों बच्चों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे. कैमरे ने उन मासूम चेहरों को कैद किया, जो इस हार को दिल से महसूस कर रहे थे. पहले नेहरा के छोटे बेटे निराशा में भरे दिखे उसके बाद तीनों भाई बहन की आंखों में आंसू आ गए. हालांकि इस मौक पर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल भी स्टैंड्स में मौजूद थीं. वे भी आशीष नेहरा की बेटी को चुप कराने की कोशिश कर रही थीं हालांकि इस मौके पर वो खुद भी भावुक नजर आईं. इस इमोशनल मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (Ashish Nehra Kids and Shubman Gill Sister Emotional after GT lost IPL 2025 Eliminator vs MI.) 

वहीं इस मैच की बात करें तो मुंबई के लिए रोहित शर्मा (81 रन) और जॉनी बेयरस्टो (47 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई और टीम को 228 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में साई सुदर्शन की 49 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की 80 रनों की धुआंधार पारी भी गुजरात को जीत तक नहीं पहुंचा सकी और टीम 208 रन तक ही सिमट गई. यह लगातार गुजरात की तीसरी हार थी सीएसके और एलएसजी के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में हार के बाद एलिमिनेटर में मिली शिकस्त ने उनके अभियान पर विराम लगा दिया. 

कंफ्यूज नहीं कर रहे थे रोहित, मुंबई इंडियंस में आ गया ‘जितेंद्र भटावडेकर, फ्रेंचाइजी ने खुद साझा की जानकारी

IPL 2025 में जलवा बिखेरने के बाद भी असंतुष्ट हैं साई, इंग्लैंड दौरे से पहले इन आदतों को चाहते हैं बदलना

विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर बोले केन विलियमसन, ‘अंत बिंदु’ की मजबूरी पर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >