PBKS vs KKR मैच का टर्निंग प्वाइंट? कम स्कोर कैसे बचाया? श्रेयस अय्यर ने बताया, पिच की तासीर भी की बयां

IPL 2025 PBKS vs KKR, Shreyas Iyer Statement: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने 111 रन जैसे छोटे स्कोर का बचाव करते हुए केकेआर को 95 रन पर समेट दिया. युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 अहम विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की आक्रामक सोच और फील्डिंग रणनीति की तारीफ की. मैच के बाद उन्होंने बताया कि किस एक मोमेंट ने उन्हें केकेआर से आगे कर दिया.

IPL 2025 PBKS vs KKR, Shreyas Iyer Statement: आईपीएल 2025 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक में पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर इतिहास रच दिया. पंजाब ने 111 रन जैसे छोटे स्कोर का भी बचाव करते हुए केकेआर को 95 रन पर ऑलआउट करके 16 रन से मैच जीत लिया. पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटक दिए. केकेआर पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की आक्रामक सोच और सटीक फील्ड सेटिंग की सराहना की. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी जीतों से ज्यादा उत्साहित होकर बहकने की बजाय टीम को विनम्र रहकर लगातार बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए.

मैच के बाद अय्यर ने कहा, “शब्दों में बयां करना मुश्किल है. मैं बस अपनी इंस्टिंक्ट पर भरोसा कर रहा था. गेंद थोड़ी टर्न हो रही थी, तो मैंने युजी (चहल) से कहा कि अपनी सांसों पर नियंत्रण रखो. हमें आक्रामक रहना था और सही खिलाड़ी सही जगह पर थे. ऐसी जीतें हमेशा खास होती हैं.” उन्होंने पिच के उछाल को लेकर भी अहम बात कही. अय्यर बोले, “जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो मुझे दो गेंदें मिलीं, एक नीची रही और दूसरी बल्ले के निचले हिस्से से लगी. बल्लेबाजों को स्वीप करने में दिक्कत हो रही थी. पिच पर उछाल असमान था. हमें पता था कि इस पिच पर क्या करना है और गेंदबाजों को उसी हिसाब से निर्देश दिए. उन्होंने बेहतरीन तरीके से उसे अंजाम दिया.”

शुरुआत के दो विकेट और युजवेंद्र चहल- टर्निंग पॉइंट

उन्होंने आगे कहा, “शुरुआत में दो ओवरों में दो विकेट मिलना हमारे लिए टर्निंग पॉइंट था. फिर युजी आए और जब उन्होंने गेंद को टर्न कराया, तो हमें लगा कि अब हम आक्रामक फील्ड लगाकर विपक्षी बल्लेबाजों को दबाव में ला सकते हैं. यही हुआ और खेल हमारी ओर मुड़ गया. इस जीत से हमें जरूर आत्मविश्वास मिला है, लेकिन हमें इससे ज्यादा उत्साहित नहीं होना है. जरूरी है कि हम इस जीत से सकारात्मक चीजें लें और अगले मैच में पहले ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन करें.”

चहल के अहम मौके पर दो विकेट

कोलकाता एक समय पर काफी आरामदायक स्थिति में था. वह 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर खेल रहा था, लेकिन उसके बाद चहल ने कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के दो विकेट अपने दो ओवर में ही निकाल दिए. इसके बाद तो केकेआर के विकेटों का पतझड़ ही आ गया और वह 95 रन पर ही ऑलआउट हो गया.

अय्यर के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

इस जीत ने अय्यर की किस्मत का भी दिलचस्प मोड़ दिखाया. पिछले सीजन में वे कोलकाता के कप्तान थे जब पंजाब ने 262 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य चेज किया था, जो टी20 इतिहास की सबसे बड़ी सफल रनचेज थी. अब वही अय्यर मुल्लांपुर में पंजाब के कप्तान के रूप में सबसे छोटे स्कोर  को सफलतापूर्वक डिफेंड करने के बाद इतिहास रच दिया.

PBKS vs KKR मैच का हाल

इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और प्रियांश आर्य (12 गेंद में 22 रन) और प्रभसिमरन सिंह (15 गेंद में 30 रन) ने विस्फोटक शुरुआत दी. लेकिन हर्षित राणा (3/25) और रामंदीप सिंह की शानदार फील्डिंग की बदौलत पावरप्ले में ही पंजाब की टीम 54/4 हो गई. इसके बाद सुनील नरेन (2/14) और वरुण चक्रवर्ती (2/21) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब को 15.3 ओवर में 111 रन पर समेट दिया. जवाब में केकेआर की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन युजवेंद्र चहल (4/28) और मार्को यानसेन (3/17) की घातक गेंदबाजी के सामने उनकी टीम 95 रन पर सिमट गई और मैच 16 रन से हार गई. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स आठ अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि केकेआर छह अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गया है.

युजवेंद्र चहल ने रचा नया IPL इतिहास, सुनील नरेन की बराबरी कर हासिल किया ये बड़ा मुकाम

अजिंक्य रहाणे ने रिव्यू क्यों नहीं लिया? कम स्कोर के बावजूद मिली हार में कहां हुई चूक? KKR कप्तान ने खुद बताया

अमेरिका के इस शहर में होंगे 2028 ओलंपिक के क्रिकेट मुकाबले, ICC ने की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >