श्रेयस अय्यर की हुंकार; ‘यही माइंडसेट…’, प्रियांश आर्या का हवाला और सभी टीमों को चेतावनी

IPL 2025 CSK vs PBKS: आईपीएल 2025 के 21वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की. प्रियांश आर्या ने 42 गेंदों में 102 रन ठोकते हुए सिर्फ 39 गेंदों में शतक पूरा किया और सबसे तेज भारतीय सेंचुरी में दूसरे नंबर पर पहुंचे।. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए और 18 रन से मैच जीत लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रियांश की पारी को आईपीएल की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक बताया. Shreyas Iyer Statement after match.

IPL 2025 Shreyas Iyer Statement after CSK vs PBKS match: आईपीएल 2025 के 21वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए, इसमें सबसे बड़ा योगदान ओपनर प्रियांश आर्या का रहा. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 42 गेंदों पर ही 7 चौके और 9 छक्के की सहायता से 102 रन की पारी खेली. वे सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीयों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने अपनी सेंचुरी केवल 39 गेंदों पर ही हासिल कर ली थी. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) की शतकीय पारी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह पारी आईपीएल में अब तक की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक थी और टीम अपनी आक्रामक शैली को आगे भी जारी रखेगी. Chennai Super Kings vs Punjab Kings.

श्रेयस ने कहा, “हम इसी टेम्पलेट के साथ खेलते रहेंगे, चाहे मैदान कोई भी हो. हमारे पास पावर-हिटर्स की अच्छी लाइनअप है और प्रियांश की बल्लेबाजी देखना शानदार अनुभव था. ये ‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’ पारी थी. पिछले मैच में जब मैंने उससे बात की थी तो वो जॉफ्रा आर्चर के सामने थोड़ा हिचकिचा रहा था, लेकिन आज उसने अपने इंस्टिंक्ट पर भरोसा किया और बेझिझक खेला, यही माइंडसेट मैं पूरी टीम में देखना चाहता हूं.” Priyansh Arya Century

चहल को देर से गेंदबाजी क्यों दी?

इसी मैच में युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी के लिए सबसे अंतिम में भेजा गया. जब युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी से रोके जाने पर सवाल हुआ, तो अय्यर ने कहा, “यह एक रणनीतिक फैसला था क्योंकि शिवम दुबे और कॉनवे सेट हो चुके थे. हम जानते हैं कि युजी कितने खतरनाक हो सकते हैं, लेकिन हमें लगा कि तेज गेंदबाजों के साथ जाना बेहतर होगा. हमने दुबे के खिलाफ पेस अटैक को थोड़ी देर से लाया लेकिन आखिर में यह फैसला सही साबित हुआ.”

अभी हम अपना बेस्ट नहीं खेले- अय्यर

शानदार जीत के बावजूद अय्यर अपनी टीम की क्षमताओं से अभी और उम्मीद कर रहे हैं. अंत में अय्यर ने कहा, “हमने अब तक अपना बेस्ट गेम नहीं खेला है. अभी भी खिलाड़ियों में थोड़ी नर्वसनेस दिखती है. हमें फील्डिंग में सुधार करना होगा और ग्रुप कैचिंग सेशन्स की जरूरत है, लेकिन जीत हमारी हुई और हमें पॉजिटिव्स पर फोकस करना है.”

CSK vs PBKS मैच का हाल

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 219/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. एक समय 83/5 पर लड़खड़ाने के बाद प्रियांश आर्य (103 रन), शशांक सिंह (नाबाद 52) और मार्को यानसेन (नाबाद 34) ने शानदार पारियां खेलीं. प्रियांश और शशांक के बीच 71 और फिर शशांक-यानसेन के बीच 65 रन की साझेदारी हुई. चेन्नई के लिए खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए.

जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 201/5 रन ही बना सकी. डेवोन कॉनवे (69), शिवम दुबे (42) और एमएस धोनी (27*) ने कोशिश की लेकिन टीम जीत से चूक गई. पंजाब के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए. प्रियांश को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पंजाब अब तीन जीत के साथ चौथे और चेन्नई चार हार के साथ नौवें स्थान पर है.

अब मैक्सवेल पर लगा लाखों का जुर्माना, CSK vs PBKS मैच में इस गलती का मिली सजा

हार पर हार! CSK ने फिर गंवाया मैच, पिछले 4 मैचों से कहां हो रही चूक? कप्तान गायकवाड़ ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >