समुराई सैमसन! विकेट क्या गया उबल पड़े संजू, हवा में उछाल दिया बल्ला सेकेंडों गुलाटी मारता रहा, Video

IPL 2025 Sanju Samson: आईपीएल 2025 की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रही. चोट के कारण वह शुरुआती तीन मुकाबलों से बाहर रहे और कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग को मिली. पंजाब किंग्स के खिलाफ सैमसन ने वापसी की और टीम को जीत दिलाई, लेकिन उसी मैच में एक मौका गंवाने के बाद उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला हवा में फेंक दिया. Sanju Samson Throws Bat in Frustration.

IPL 2025, Sanju Samson Throws Bat in Frustration: राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं रही. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें उंगली में चोट लग गई, जिसकी वजह से उन्हें शुरुआती तीन मुकाबलों से बाहर रहना पड़ा. टीम की कमान इस दौरान युवा बल्लेबाज रियान पराग को सौंपी गई, जिन्होंने नेतृत्व में कुछ हद तक असर भी दिखाया और राजस्थान ने तीन में से एक मैच जीतकर टूर्नामेंट में ठीक-ठाक शुरुआत की. हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ संजू ने वापसी करते हुए कप्तानी का दारोमदार संभाला और टीम को जीत दिलाई. लेकिन इसी मैच में सैमसन के लिए ऐसा मोमेंट आया जब वे फ्रस्टेट हो गए और अपना बल्ला ही पटक दिया.  

जब संजू चोट से उबरकर मैदान में लौटे, तो प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वह अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूती देंगे. हालांकि, उनकी बल्लेबाजी में पहले जैसी धार नजर भी आई. ओपनिंग करने उतरे संजू ने यशस्वी जायसवाल के साथ 6 ओवर में ही 53 रनों की साझेदारी की. उन्होंने आत्मविश्वास के साथ पारी की शुरुआत की और शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाया. मैदान के चारों ओर शानदार बाउंड्री लगाते हुए उन्होंने रन गति को बनाए रखा और पावरप्ले के बाद भी अपने स्ट्रोक्स जारी रखे. दस ओवर के बाद वह 34 रन बनाकर क्रीज पर सेट थे और लग रहा था कि इस बार शायद वह बड़ी पारी खेलने के मूड में हैं.

लेकिन जैसे ही 11वें ओवर की शुरुआत हुई, सैमसन ने एक हाफ वॉली पर आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद लॉकी फर्ग्यूसन की थी, जो मिड-ऑफ की दिशा में गई, जहां फील्डिंग कर रहे श्रेयस अय्यर ने बिल्कुल कैजुअल अंदाज में कैच लपक लिया. सैमसन 38 गेंदों पर केवल 26 रन बनाकर आउट हुए, एक बार फिर, बड़ी पारी की उम्मीद अधूरी रह गई.

विकेट गंवाने के बाद सैमसन अपनी निराशा पर काबू नहीं रख सके. उन्होंने झुंझलाहट में अपना बल्ला हवा में जोर से उछाल दिया, जो कई सेकंड तक हवा में घूमता रहा. मैदान पर उनकी यह प्रतिक्रिया साफ दिखा रही थी कि वह अपनी इस पारी से बेहद निराश थे, न सिर्फ खुद से, बल्कि शायद उस मौके से भी जो उन्होंने हाथ से जाने दिया. 

संजू के लिए यह सीजन अब तक मिला जुला ही रहा है. उन्होंने अब तक तीन पारियों में 66, 13 और 20 रन बनाए हैं. पहली पारी में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ आकर्षक शॉट खेले और लय में दिखे, लेकिन इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह सस्ते में आउट हो गए, जिससे उनका आत्मविश्वास भी कुछ डगमगाता नज़र आया. हालांकि, पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लापुर में खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए, लेकिन जल्द विकेट गिरने के बाद वे थोड़े झुझलाते हुए नजर आए. 

खैर, उनकी टीम ने इस मैच में जीत दर्ज की. इससे संजू ने जरूर राहत महसूस किया होगा. अब तक अजेय रही पंजाब को 50 रन से हराकर राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की. रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन स्कोर बोर्ड पर दर्ज कराए, जिसके जवाब में पंजाब 155 रन ही बना सका. इस जीत के साथ राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में एमआई, सीएसके और एसआरएच से ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गई है.

मैच की आखिरी गेंद और रियान पराग ने कर दिया खेल, जीत कर भी जश्न मनाने में क्यों हुई देरी?

IPL 2025 में संजू सैमसन ने रच दिया इतिहास, महान शेन वार्न का रिकॉर्ड तोड़कर मचाई खलबली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >