रियान से छिनेगी कप्तानी! सैमसन करेंगे वापसी, बीसीसीआई से परमिशन लेने बंगलुरु पहुंचे संजू

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, जो उंगली की सर्जरी के कारण केवल बल्लेबाज के रूप में खेल रहे थे, अब विकेटकीपिंग की अनुमति लेने के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं. IPL 2025 में अगर उन्हें मंजूरी मिलती है, तो वे न सिर्फ विकेट के पीछे लौटेंगे बल्कि टीम की कप्तानी भी फिर से संभालेंगे.

Sanju Samson: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन की वापसी को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह होगा. टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी होने के बावजूद, इस सीजन की शुरुआत में उन्हें अपनी विकेटकीपिंग और कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़नी पड़ी थी. इसका कारण उनकी हाल ही में हुई उंगली की सर्जरी थी, जिसके चलते उन्हें केवल बतौर बल्लेबाज खेलने की आंशिक अनुमति मिली है. हालांकि, अब जब उनकी चोट पूरी तरह ठीक हो चुकी है, तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में जाकर अपनी फिटनेस का आकलन करवाने और विकेटकीपिंग की अनुमति लेने का फैसला किया है. अगर उन्हें मंजूरी मिल जाती है, तो वे न केवल विकेट के पीछे लौटेंगे, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी दोबारा संभालेंगे.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार संजू सैमसन ने विकेटकीपिंग की मंजूरी लेने के लिए सीओई का रुख किया है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सोमवार, 31 मार्च को गुवाहाटी से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए, जहां वे सीओई के अधिकारियों से पूर्ण मंजूरी लेने की कोशिश करेंगे. दरअसल, संजू को दाएं हाथ की तर्जनी उंगली की सर्जरी के बाद आईपीएल के इस सीजन में खेलने के लिए केवल आंशिक और अस्थायी अनुमति मिली थी. अब, वह सीओई के स्पोर्ट साइंस विंग द्वारा किए जाने वाले परीक्षणों से गुजरेंगे और अपनी पूरी जिम्मेदारियां संभालने की स्वीकृति मांगेंगे.

कप्तान के तौर पर करेंगे वापसी

अगर उन्हें विकेटकीपिंग की अनुमति मिल जाती है, तो वे टीम की कप्तानी भी फिर से संभालेंगे. फिलहाल, आंशिक मंजूरी के कारण उन्होंने कप्तानी रियान पराग को सौंप दी थी और अभी तक रॉयल्स के लिए तीन मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही खेले हैं. उनकी जगह विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल निभा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनकी उंगली की चोट पूरी तरह ठीक हो चुकी है और वह खुद को विकेटकीपिंग के लिए फिट महसूस कर रहे हैं. माना जा रहा है कि अगर उन्हें अनुमति मिलती है, तो वे राजस्थान रॉयल्स के अगले मैच से टीम की कप्तानी में लौट आएंगे, जो लगभग एक हफ्ते बाद खेला जाएगा.

अब तक खेले गए तीन मैचों में, संजू ने बतौर बल्लेबाज 66 रन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, 13 रन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ और 20 रन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाए हैं. इन मैचों में उन्होंने फील्डिंग नहीं की और केवल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले. उनकी अनुपस्थिति में, ध्रुव जुरेल ने टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली. अगर उन्हें BCCI की मंजूरी मिल जाती है, तो वह विकेटकीपर की भूमिका के साथ-साथ कप्तानी भी दोबारा संभाल लेंगे.

राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल अभियान की शुरुआत मिली-जुली रही है. टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के साथ खाता खोला. उनका अगला मुकाबला 5 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ एक अवे मैच होगा, इसके बाद 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से अहमदाबाद में सामना होगा. फिर टीम अपने घरेलू मैदान जयपुर लौटेगी, जहां 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी.

जसप्रीत बुमराह की वापसी पर हेड कोच ने दी बड़ी अपडेट, क्या बदलेगी MI की किस्मत?

क्यों धोनी बैटिंग ऑर्डर में ऊपर नहीं आ सकते? कोच फ्लेमिंग ने किया खुलासा, बताई शारीरिक समस्या

क्या भारत में बनी दवा से हुई शेन वार्न की मौत? जांच के दौरान हटाई गई बोतल! एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >