‘हमारे घातक कॉम्बिनेशन’ पंजाब के खिलाफ जीत से गदगद संजू सैमसन, इन खिलाड़ियों को क्रेडिट देते हुए कहा- केक काटेंगे

IPL 2025 PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के दूसरे ‘एल क्लासिको’ में पंजाब किंग्स को उसके ही मैदान पर 50 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. 206 रन का बचाव करते हुए टीम ने नेहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी से मिले कड़े मुकाबले के बावजूद बेहतरीन वापसी की. जीत के बाद कप्तान संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा की तेज गेंदबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें खतरनाक जोड़ी करार दिया. सैमसन ने कहा कि दबाव के क्षणों में उन्हें इन दोनों गेंदबाजों पर पूरा विश्वास रहता है. Sanju Samson Statement after RR beat PBKS by 50 runs.

IPL 2025 PBKS vs RR, Sanju Samson Statement: आईपीएल के दूसरे ‘एल क्लासिको’ मैच में राजस्थान ने पंजाब को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. 206 रनों का बचाव करते हुए टीम ने नेहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल की साझेदारी के बावजूद राजस्थान ने जबरदस्त वापसी की. मुल्लापुर में श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब किंग्स को उनके ही घर में 50 रन से हरा दिया.  पंजाब किंग्स (PBKS) पर मिली शानदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) की तेज गेंदबाजी जोड़ी की जमकर तारीफ की और उन्हें “घातक कॉम्बिनेशन” बताया. उन्होंने कहा कि दबाव भरे ओवर्स में वह इन दोनों गेंदबाजों पर पूरा भरोसा करते हैं. Punjab Kings vs Rajasthan Royals.

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान संजू सैमसन ने कहा, “ये एक बेहद घातक कॉम्बिनेशन है, एक गेंदबाज 150 किमी की रफ्तार से और दूसरा 115 किमी की स्पीड से गेंद डालता है. (जब उन्हें बताया गया कि आज संदीप ने 130 की रफ्तार छू ली) मुझे लगता है इस पर केक काटना बनता है (हंसते हुए). मुझे उन पर दबाव के ओवरों में पूरा भरोसा है. जब आर्चर तेज ओवर डालते हैं तो हम सबको बहुत अच्छा लगता है. संदीप भी पिछले कुछ ओवर्स से मेरे लिए ये काम करते आ रहे हैं. वह भारत के बेस्ट बॉलर्स में से हैं, खासकर पावरप्ले और डेथ ओवर्स में.” Sanju Samson Comment after beating Punjab Kings.

अपनी टीम की बल्लेबाजी को लेकर सैमसन ने कहा, “पावरप्ले में जैसे हमने शुरुआत की, लग रहा था कि हम कुछ रन पीछे रह गए हैं. लेकिन हमारे बल्लेबाजों की क्वालिटी के बावजूद हमें मुश्किल लग रही थी, तो लगा कि उन्हें भी होगी. ये एक अच्छा स्कोर था. हमारी बल्लेबाजी लाइनअप भले ही युवा हो, लेकिन ये खिलाड़ी कई मैच खेल चुके हैं और हालात को अच्छी तरह से समझ सकते हैं. मुझे लगा हमने खेल को अच्छी तरह मैनेज किया.”

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया. टॉस हारने के बाद ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने 45 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे. उनके साथ कप्तान संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर 38 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े, जिससे टीम को बेहतरीन शुरुआत मिली. इसके बाद रियान पराग ने नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे, जबकि शिमरोन हेटमायर ने भी 12 गेंदों पर 20 रन की अहम पारी खेली. इस तरह राजस्थान ने 20 ओवर में 205 रन बनाए और चार विकेट गंवाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती झटके देते हुए चार ओवर के भीतर ही टीम को 43 रन पर चार विकेट के हालात में पहुंचा दिया. इसके बाद नेहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल के बीच 88 रन की साझेदारी ने कुछ उम्मीद जगाई. वढेरा ने 41 गेंदों पर 62 रन बनाए जबकि मैक्सवेल ने 21 गेंदों पर 30 रन जोड़े.

लेकिन जैसे ही ये दोनों बल्लेबाज आउट हुए, पंजाब की पारी फिर से बिखर गई और टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर केवल 155 रन ही बना सकी. राजस्थान की जीत में जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 3 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और महीश तीक्ष्णा की गेंदबाजी का भी अहम योगदान रहा, दोनों ने दो-दो विकेट चटकाए.

‘यह हार हमारे लिए फायदेमंद’, श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की हार पर ऐसा क्यों कहा?

एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर कोच फ्लेमिंग का बड़ा बयान, कहा ‘मैं उनसे पूछता भी नहीं…’

Tilak Varma Net Worth: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारों के शौकीन हैं तिलक वर्मा, लखनऊ के खिलाफ हुए थे रिटायर्ड आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >