टीम के फैसले से खुश नहीं संजू सैमसन! राहुल द्रविड़ के सामने ही दिखी नाराजगी, सामने आया Video

IPL 2025 Sanju Samson and Rahul Dravid Rift Rumours: बुधवार को दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की. संजू सैमसन ने 19 गेंदों में 31 रन बनाए लेकिन चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. मैच के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें संजू टीम हडल से दूर नजर आ रहे हैं. लोगों का मानना है कि संजू और कोच राहुल द्रविड़ के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.

IPL 2025 Sanju Samson and Rahul Dravid Rift Rumours: बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच (DC vs RR) एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जो सुपर ओवर तक पहुंचा. इस मैच में स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान संजू ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 19 गेंदों पर तेजतर्रार 31 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. यह मैच 20 ओवर के बाद दोनों टीमों के 188 रन पर बराबर होने के बाद सुपर ओवर तक गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की. इसी बीच एक खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई लोग मान रहे हैं कि राजस्थान रॉयल्स की टीम के भीतर सब कुछ सही नहीं चल रहा. इस वीडियो को देखकर लोग दावा कर रहे हैं संजू सैमसन और हेड कोच राहुल द्रविड़ के बीच संबंधों में खटास आ गई है. 

वीडियो वायरल में टीम हडल के दौरान RR का सीनियर मैनेजमेंट, हेड कोच राहुल द्रविड़ और साईराज बहुतुले सुपर ओवर से पहले रणनीति बनाते दिख रहे हैं. वहीं संजू सैमसन भी वीडियो में मौजूद हैं लेकिन वे किसी से बात नहीं कर रहे और एक खिलाड़ी द्वारा कुछ कहे जाने पर सिर्फ इशारा कर वहां से चले जाते हैं. इससे सोशल मीडिया पर टीम में मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं.

सुपर ओवर में RR ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अच्छी फॉर्म में चल रहे नितीश राणा को नजरअंदाज किया, जबकि उन्होंने इसी मैच में 28 गेंद पर 51 रन बनाए थे. उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर और रियान पराग को बल्लेबाजी के लिए भेजा. यह दांव काम नहीं आया और RR ने सिर्फ 11 रन बनाए, आखिरी दो गेंदों पर रनआउट भी हुए. जबकि दिल्ली की ओर से केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने चार गेंदों पर ही मैच जीत लिया.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नितीश राणा ने कहा था, “ये किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं होता. यह हमेशा टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ का सामूहिक निर्णय होता है. अगर यह मैच हमारे पक्ष में गया होता, तो सवाल ही कुछ और होता. क्रिकेट नतीजे का खेल है. मैनेजमेंट ही फैसला करता है. दो सीनियर ���िलाड़ी होते हैं और कप्तान होता है. मुझे लगता है कि वह फैसला सही था.”

DC vs RR मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत प्रदर्शन किया. शुरूआत धीमी रही, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. अक्षर ने वानिंदु हसरंगा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए 14 गेंदों में 34 रनों की तेज पारी खेली. वहीं स्टब्स को 18 रन पर जीवनदान मिला, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने भी 34 रन बनाए. दिल्ली ने अंतिम तीन ओवरों में 42 रन जोड़े और 20 ओवर में 188 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और नीतीश राणा ने शानदार अर्धशतक जड़े और टीम को जीत की कगार तक पहुंचा दिया. लेकिन आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क की कसी हुई गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया. उन्होंने अंतिम ओवर में केवल 9 रन बचाए और मुकाबला टाई हो गया. 

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स

सुपर ओवर में राजस्थान के दो बल्लेबाज रन आउट हो गए और टीम सिर्फ 11 रन बना सकी. जवाब में केएल राहुल और स्टब्स ने चार गेंदों में 13 रन बनाकर दिल्ली को रोमांचक जीत दिलाई. इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई. अब उसका अगला मुकाबला 19 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ होगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी शनिवार 19 अप्रैल को ही दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ भिड़ेगी. 

‘उनका जाने का समय आ गया’, रोहित शर्मा पर तीखा हमला, बुरे प्रदर्शन पर बरस पड़ा दिग्गज

आज क्या लाया है? सूर्यकुमार ने टटोली अभिषेक शर्मा की जेब, मैदान पर हुई जांच का ये है पूरा माजरा, Video

रिकल्टन ने पवेलियन से लौटकर की बल्लेबाजी, वरुण चक्रवर्ती ने उठाए सवाल, कहा- बॉलर की क्या गलती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >