IPL में धोनी की तैयारी और क्या होगी भूमिका? CSK कप्तान गायकवाड़ ने किया खुलासा, कहा- 43 साल की उम्र में…

IPL 2025 CSK vs MI: चेन्नई सुपरकिंग्स आज रविवार 23 मार्च को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. इस महामुकाबले से पहले चेन्नई के आइकन धोनी के बारे में काफी चर्चा है. पिछले 1 साल से धोनी मैदान से दूर हैं और IPL से ही वे वापसी करेंगे. मैच से पहले CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने उनकी तैयारी और टीम में भूमिका पर अपनी बात रखी है. Ruturaj Gaikwad Comment on MS Dhoni.

IPL 2025 CSK vs MI: आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. पहले मैच में आरसीबी ने केकेआर को हराकर धमाकेदार आगाज किया. अब क्रिकेट के इस महाकुंभ के दूसरे दिन डबल हेडर होना है. यानी आज रविवार 23 मार्च को हैदराबाद और राजस्थान के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (एमआई) आपस में भिड़ेंगी. चेन्नई के मैच से पहले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2025 में अपनी फ्रेंचाइजी आइकन महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका और उनके भविष्य को लेकर अपनी राय साझा की. उन्होंने कहा कि 43 साल की उम्र में भी धोनी CSK के लिए बेहद अहम खिलाड़ी बने हुए हैं. Ruturaj Gaikwad Comment on MS Dhoni.

पिछले कुछ वर्षों में उनकी बल्लेबाजी की क्षमता में कमी आई है, लेकिन वह अब भी टीम के फिनिशर की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं. धोनी अब केवल कुछ ओवरों के लिए बल्लेबाजी करने आते हैं, अपनी विस्फोटक हिटिंग क्षमता का प्रदर्शन करते हैं और फिर डगआउट में लौट जाते हैं. गायकवाड़ ने धोनी की तैयारी और भूमिका को लेकर कहा, “उनकी ट्रेनिंग बहुत सीमित और स्पष्ट होती है. वह सिर्फ उतने ही अभ्यास करते हैं, जितना उनकी भूमिका के लिए जरूरी है. उनका पूरा फोकस जितना संभव हो उतने छक्के मारने, सही स्विंग हासिल करने और खुद को बेहतरीन शेप में बनाए रखने पर रहता है.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे कभी नहीं लगा कि धोनी शुरुआत से ही फॉर्म से बाहर थे. वह एक खास खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सालों तक इस स्तर पर क्रिकेट खेला है. सचिन तेंदुलकर को ही देखिए, वह 51 साल की उम्र में भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसी तरह धोनी के पास भी अभी कई सालों तक खेलने की क्षमता है.”

धोनी की क्रिकेट यात्रा और मानसिकता

हाल ही में धोनी ने अपने क्रिकेट सफर को याद करते हुए कहा कि उनकी शुरुआत 2005 में हुई थी और वह खुद को कुछ और साल खेलते हुए देख रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं क्रिकेट का आनंद उसी तरह लेना चाहता हूँ, जैसे बचपन में स्कूल में लिया करता था. जब मैं कॉलोनी में रहता था, तो हर दिन दोपहर 4 बजे खेल का समय होता था. हम ज़्यादातर क्रिकेट खेलते थे, लेकिन अगर मौसम खराब होता, तो फुटबॉल खेलते थे. मैं उसी मासूमियत और जुनून के साथ खेलना चाहता हूँ, हालांकि यह कहना आसान है लेकिन करना उतना आसान नहीं.”

धोनी की मौजूदगी से टीम को फायदा

धोनी की मौजूदगी से चेन्नई सुपर किंग्स को काफी फायदा मिल रहा है. गायकवाड़ ने कहा, “हर दिन हमें उन्हें देखना और उनके अनुभव से सीखना मिलता है. यह हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक होता है. टीम में कई नए खिलाड़ी आए हैं और कभी-कभी वे गेंद को अच्छी तरह हिट करने में संघर्ष करते हैं, लेकिन धोनी इस उम्र में भी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह अविश्वसनीय है.”

उन्होंने आगे कहा, “धोनी जो कुछ भी 43 साल की उम्र में कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है. उनकी मेहनत और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है, चाहे मैं होऊं या टीम के बाकी सदस्य. उनका खेल के प्रति जुनून और फिटनेस स्तर शानदार है, जो हमें बेहतर बनने के लिए प्रेरित करता है.”

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार अपनी टीम के कोर ग्रुप की वापसी करवाई है. टीम में रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई है. वहीं धोनी भी अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन किए गए थे. अब आईपीएल की पांच बार की चैंपियन आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस मैच में हार्दिक पांड्या मैच बैन के कारण नहीं खेलेंगे, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव एमआई की कप्तानी करते नजर आएंगे. यह मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में शाम को 7.30 बजे से खेला जाएगा. 

सुनील नरेन के बल्ले से गिरीं बेल्स, अपील भी हुई लेकिन नियम आड़े आ गया, जानें क्या कहती है रूल बुक

सुनकर खुशी हुई कि कमेंटेटरों ने… विजय माल्या ने RCB की जीत पर दिया बड़ा बयान, टीम की जमकर तारीफ की

क्या सऊदी अरब में शुरू होगी टी20 लीग? IPL अध्यक्ष के बयान ने मचाई हलचल, कहा- BCCI का लक्ष्य…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >