हार पर हार! CSK ने फिर गंवाया मैच, पिछले 4 मैचों से कहां हो रही चूक? कप्तान गायकवाड़ ने बताया

IPL 2025 CSK vs PBKS: चेन्नई सुपरकिंग्स को पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या की शतकीय पारी के दम पर 18 रन से हराया. मैच की दूसरी ही गेंद पर आर्या का कैच छोड़ना CSK को भारी पड़ा, जिन्होंने बाद में तूफानी शतक जड़ा. 220 रन के लक्ष्य के जवाब में डेवोन कॉनवे के अर्धशतक और दुबे के साथ 89 रन की साझेदारी के बावजूद CSK 201 रन ही बना सकी. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार के लिए टीम की कमजोर फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया. Ruturaj Gaikwad Statement Post CSK vs PBKS match.

IPL 2025 CSK vs PBKS: चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में प्रियांश आर्या के धमाकेदार शतक की बदौलत PBKS ने 18 रन से शानदार जीत दर्ज की. CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार के बाद कहा कि उनकी टीम को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. सुपरकिंग्स ने पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार कैच टपकाए हैं और मंगलवार को मैच की दूसरी ही गेंद पर प्रियांश आर्य को जीवनदान दिया जिन्होंने शानदार शतक जड़ा. पंजाब किंग्स के 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स की टीम सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (69 रन, 49 गेंद, छह चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और शिवम दुबे (42) के साथ तीसरे विकेट की उनकी 89 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 201 रन ही बना सकी. Chennai Super Kings vs Punjab Kings.

गायकवाड़ ने कहा कि पिछले कुछ मैच में क्षेत्ररक्षण ने अंतर पैदा किया है. गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, ‘‘ पिछले चार मैच में यही (कैच छोड़ना) एकमात्र अंतर है. यह बहुत महत्वपूर्ण रहा है. हर बार जब हम कैच छोड़ते हैं तो वही बल्लेबाज 20, 25 या 30 रन अतिरिक्त बना देता है. यदि आप आरसीबी के मैच को छोड़ दें तो पिछले तीन मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह एक या दो या तीन बड़े शॉट की बात थी.’’ Ruturaj Gaikwad Statement Post match.

प्रियांश की बल्लेबाजी शानदार रही

अपना पहला आईपीएल सीजन खेल रहे प्रियांश ने रिकॉर्ड शतक लगाया, इसकी बदौलत ही पंजाब ने इतना बड़ा स्कोर किया. गायकवाड़ ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘‘कभी-कभी आपको प्रियांश के खेलने के तरीके की सराहना करनी होगी. उसने अपने मौकों का फायदा उठाया. यह उच्च जोखिम वाली बल्लेबाजी थी और यह उसके लिए काफी अच्छा रहा. भले ही हम विकेट ले रहे थे लेकिन उन्होंने रन गति बनाए रखी.’’

खराब फील्डिंग ने खराब किया सारा मैच

गायकवाड़ ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी अच्छी थी लेकिन क्षेत्ररक्षण में रन अधिक दे दिए. उन्होंने कहा, ‘‘हम 10-15 रन कम दे सकते थे, अगर हमने अच्छा प्रदर्शन किया होता और यह कैच छोड़ने के कारण ही होता है. आज बल्लेबाजी के नजरिए से शानदार प्रदर्शन रहा. यही हम चाहते थे. हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पावरप्ले शानदार रहा. यह एक बेहतर प्रदर्शन था और कई सकारात्मक बातें थीं.’’

CSK की बल्लेबाजी में कहां चूके

टीम की बल्लेबाज़ी पर बात करते हुए गायकवाड़ बोले, “हमारे दो बेहतरीन बल्लेबाज़ (रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे) जो पेस अच्छी तरह खेलते हैं, उन्होंने टॉप ऑर्डर में अच्छी शुरुआत दी. बैटिंग में काफी पॉजिटिव्स रहे. हम दो-तीन शॉट्स दूर थे जीत से. डेवोन टाइमिंग पर खेलते हैं, टॉप ऑर्डर में काफी उपयोगी हैं. जडेजा का रोल पूरी तरह अलग है.”

डेवोन कॉनवे को रिटायर्ड आउट क्यों करवाया

इस मैच में डेवोन कॉनवे रिटायर्ड आउट होने वाले इस सीजन के दूसरे बल्लेबाजी बने, उनके बाद धोनी बैटिंग करने आए, लेकिन थोड़ी तेज शुरुआत करने के बाद वे भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए. कॉनवे के ‘रिटायर्ड आउट’ होने पर गायकवाड़ ने कहा, “हमें लग रहा था कि वो संघर्ष कर रहे हैं, हमने इंतजार किया कि वो टाइम करें, फिर जब ज़रूरी लगा तो बदलाव किया.”

CSK vs PBKS मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने इससे पहले खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 219 रन बनाए. आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्रियांश आर्य ने 42 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों से 103 रन की पारी खेली. उन्होंने शशांक सिंह (नाबाद 52) के साथ उस समय छठे विकेट के लिए 34 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जब टीम 83 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में थी.

इसके जवाब में चेन्नई ने तेज शुरुआत की, लेकिन बड़े स्कोर के सामने उनकी बल्लेबाजी ज्याादा नहीं चल सकी. अंत में धोनी (27 रन) के आने के बावजूद टीम 201 रन ही बना सकी. इस हार के साथ चेन्नई की यह लगातार चौथी हार रही और टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, पंजाब किंग्स ने इस जीत के साथ अपने अभियान को मज़बूती दी है और अब वह तीन जीत और एक हार के साथ चौथे स्थान पर है.

एमएस धोनी ने रचा इतिहास, CSK की हार के बावजूद हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

‘उम्मीद से ज्यादा…’, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को कितना फायदा हुआ? संसद में दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >