सुयश शर्मा ने टोपी से रोकी बॉल, फिर भी पेनाल्टी नहीं लगी, कैसे बच गई RCB? ये है नियम

IPL 2025 RR vs RCB Suyash Sharma Stopped ball with Cap: मैदान पर खिलाड़ियों की चालाकी अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन कई बार ये हरकतें नियमों से टकरा जाती हैं. RCB और RR के बीच मुकाबले में सुयश शर्मा ने फील्डिंग के दौरान गेंद को टोपी से रोकने की कोशिश की, जो नियमों के खिलाफ है.इसके बावजूद अंपायरों ने कोई पेनाल्टी नहीं दी. आखिर ऐसा क्यों हुआ? आइये जानते हैं.

IPL 2025 RR vs RCB Suyash Sharma Stopped ball with Cap: मैदान पर खिलाड़ियों की अतरंगी चाल कोई नई बात नहीं है. मैच के दौरान प्लेयर्स अक्सर ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिससे उन्हें थोड़ी बहुत बढ़त मिल सके. लेकिन कई बार ये जुगाड़बाजी नियमों की दीवार से टकरा जाती है और विवाद खड़ा हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में, जहां फील्डिंग करते वक्त RCB के खिलाड़ी सुयश शर्मा ने एक नियम तोड़ डाला और गेंद को टोपी से रोकने की कोशिश की. लेकिन इस पर आरसीबी पर कोई पेनाल्टी नहीं लगी.

यह घटना राजस्थान की पारी के 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई. जैसे ही RCB के क्रुणाल पांड्या 10वां ओवर लेकर आए, अंपायरों ने उन्हें गेंदबाजी शुरू करने से रोक दिया. अंपायर आपस में चर्चा करने लगे और फिर अपने ईयरपीस के जरिए थर्ड अंपायर से बात करते दिखे. RCB के कप्तान रजत पाटीदार इस बातचीत के बारे में जानने के लिए अंपायरों के पास पहुंचे, लेकिन जब वो वहां से लौटे तो उनके चेहरे से साफ था कि उन्हें कुछ खास जानकारी नहीं मिली. टेलीविजन रीप्ले में जल्द ही यह साफ हो गया कि थर्ड अंपायर पिछली घटना की जांच कर रहे थे, जो कि नौवें ओवर के अंत में हुई थी.

दरअसल, जब बल्लेबाज नीतीश राणा ने गेंद कवर की दिशा में खेली और कोई रन नहीं लिया गया था. जब गेंद बल्लेबाज के छोर पर फेंकी गई, तो वह स्टंप्स और वहां खड़े फील्डर दोनों को चूक गई. शॉर्ट थर्ड पर मौजूद सुयश शर्मा ने गेंद को बैकअप करते हुए टोपी की मदद से पकड़ लिया, यानी झुककर टोपी आगे की और बढ़ाई और उसी से गेंद को पकड़ लिया. क्रिकेट के नियम साफ कहते हैं कि खिलाड़ी केवल अपने शरीर से गेंद को नियंत्रित कर सकता है, किसी बाहरी वस्तु जैसे टोपी, ग्लव्स या रुमाल से नहीं. इस गलती पर फील्डिंग टीम पर आम तौर पर 5 रन की पेनल्टी लगती है. तो फिर ऐसा क्या हुआ कि RCB को कोई सजा नहीं मिली? 

क्या कहता है नियम?

असल में अंपायरों ने खेल को रोककर यह जांच की कि सुयश ने यह हरकत ओवर खत्म होने की घोषणा से पहले की या बाद में. आईपीएल के नियमों के अनुच्छेद 28 के अनुसार, खिलाड़ी गेंद को सिर्फ अपने शरीर के हिस्सों से ही रोक सकता है. अगर कोई टोपी, कपड़ा या कोई अन्य वस्तु इस्तेमाल करता है, तो यह “अवैध फील्डिंग” मानी जाती है और बल्लेबाजी टीम को 5 रन पेनल्टी दी जाती है. अगर यह ओवर खत्म होने से पहले होता तो 5 रन की सजा तय थी, लेकिन अंपायरों की जांच में पाया गया कि यह टोपी वाली चालाकी ओवर खत्म होने के बाद हुई थी. इस कारण बेंगलुरु को पेनल्टी से राहत मिल गई और एक बड़ा विवाद टल गया. खेल दोबारा शुरू होने के बाद अगली ही गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने रियान पराग को आउट किया, जिससे RCB को फायदा मिला.

RR vs RCB मैच का हाल

इस मैच में राजस्थान को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली और पडिक्कल ने फिफ्टी ठोकी. 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान एक समय जीत की दहलीज पर थी, लेकिन जोश हेजलवुड ने अंत समय में धारदार गेंदबाजी करते हुए रॉयल्स को 194 रन पर ही रोक दिया. इस जीत के बाद आरसीबी ने एकबार फिर मुंबई को हटाकर पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान कब्जा लिया, वहीं राजस्थान इस हार के बाद 8वें स्थान पर खिसक गया है.  

18 साल में क्रिस गेल या विराट से जो न हुआ, यशस्वी जायसवाल ने कर दिखाया, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

धोनी रचेंगे इतिहास, CSK vs SRH मैच में हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि, रोहित-विराट की लीग में होंगे शामिल

IPL 2025 Points Table: 42वें मैच के बाद प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, RCB-MI की पोजीशन में अदला बदली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >