उम्र ही नहीं छक्का भी ऐतिहासिक, वैभव सूर्यवंंशी ने पहली ही बाल पर बनाया रिकॉर्ड

IPL 2025 RR vs LSG Vaibhav Suryavanshi Historic Six: राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू में पहले ही गेंद पर छक्का जड़कर सभी का ध्यान खींचा. कप्तान संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मौका मिला, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया. ओपनिंग करते हुए उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ बेहतरीन साझेदारी की.

IPL 2025 RR vs LSG, Vaibhav Suryavanshi Historic Six: राजस्थान रॉयल्स (RR) के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) डेब्यू में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत पहले ही गेंद पर छक्का जड़कर की और ऐसा करने वाले वह 10वें खिलाड़ी बन गए हैं. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में कप्तान संजू सैमसन चोट की वजह से मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह रॉयल्स ने अपने सबसे छोटे स्टार को मौका दिया. इंपैक्ट प्लेयर वैभव ने उसे अच्छे से भुनाया. ओपनिंग करने उतरे वैभव ने सीनियर साथी साझेदार यशस्वी जायसवाल का अच्छा साथ दिया.  

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे 14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी आईपीएल यात्रा की शुरुआत आवेश खान की गेंद को कवर के ऊपर से लंबा छक्का मारते हुए की, जिससे दर्शक दंग रह गए. हालांकि उनकी पारी का अंत एडन मार्कराम ने किया, जिनकी गेंद पर वह ऋषभ पंत द्वारा स्टंप कर दिए गए. वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे. उन्हें आवेश खान की गेंद पर 14 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला, लेकिन वे अपनी पारी और ज्यादा बड़ी नहीं कर पाए. हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 170.00 रहा और उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 85 रनों की साझेदारी भी निभाई. अपनी इस पारी से उन्होंने अच्छा इंपैक्ट दिखाया. 

वैभव का एतिहासिक छक्का

अब महज 14 साल और 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं. साथ ही उन्होंने पहले ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की खास सूची में जगह बना ली है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के रॉब क्विनी, कैरेबियाई खिलाड़ियों केवॉन कूपर, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, भारत के अनीकेत चौधरी, सिद्देश लाड और समीर रिजवी, वेस्टइंडीज के जैवन सियरलेस और श्रीलंका के महीश तीक्षाणा जैसे नाम शामिल हैं. Vaibhav Suryavanshi Record.

RR vs LSG मैच का हाल

जहां तक मैच की बात है, तो LSG ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. एडन मार्कराम (45 गेंदों में 66 रन, 5 चौके और 3 छक्के), आयुष बडोनी (34 गेंदों में 50 रन, 5 चौके और 1 छक्का) और अब्दुल समद (10 गेंदों में नाबाद 30 रन, 4 छक्के) की पारियों की बदौलत LSG ने 20 ओवर में 180/5 का स्कोर खड़ा किया. राजस्थान की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की और 2 विकेट लेकर 31 रन दिए. 

राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी की तेज शुरुआत की कमान यशस्वी ने ही थामी. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का तो मारा ही, रन गति को भी मेनटेन रखा. उनके साथ जायसवाल ने भी अच्छे हाथ दिखाए और 52 गेंद पर 74 रन की पारी खेली. रियान पराग (39 रन) ने भी जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन राजस्थान के लिए यह दिन नहीं था. रॉयल्स को तीन ओवर में 25 रन की जरूरत थी. आवेश ने जायसवाल को बोल्ड करने के बाद पराग को भी पगबाधा करके सुपर जाइंट्स को वापसी दिलाई.

प्रिंस यादव के पारी के 19वें ओवर में शिमरोन हेटमायर (12) ने दो चौकों से 11 रन जोड़े जिससे अंतिम ओवर में टीम को नौ रन की जरूरत थी. हेटमायर और ध्रुव जुरेल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में अंतिम ओवर में नौ रन बनाने में नाकाम रहे थे और शनिवार को भी यही कहानी दोहराई गई. आवेश ने हेटमायर को शारदुल के हाथों कैच कराया और ओवर में सिर्फ छह रन दिए. इस जीत के साथ लखनऊ ने पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान पक्का कर लिया, जबकि राजस्थान अब 8 मैचों में 6 हार के साथ 8वें स्थान पर है. 

IPL 2025 के आधे मैच समाप्त, प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, धुरंधरों का हाल बेहाल

आउट होने के बाद रोने लगे वैभव सूर्यवंशी! एतिहासिक डेब्यू और छक्का लगाने यूं छलके आंसू

Watch Video: उंगली दिखाकर बीच मैच धमकाया, इशांत शर्मा और अशुतोष शर्मा के बीच मैदान पर भिड़ंत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >