साथियों ने लूट लिए सारे बैट, अर्जुन तेंदुलकर से झुककर मिले, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से ऐसे हुए विदा, देखें वीडियो

IPL 2025 Rohit Sharma Bids Farewell to Mumbai Indians in Season: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 का सफर क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स से हार के साथ खत्म हुआ, टीम 203 रन नहीं बचा सकी. सीजन खत्म होते ही रोहित शर्मा समेत खिलाड़ी एक-दूसरे से विदा लेते नजर आए, रोहित शर्मा की ड्रेसिंग रूम और बाहर की भावुक मुलाकातें वायरल हो रही हैं.

IPL 2025 Rohit Sharma Bids Farewell to Mumbai Indians in Season: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 का सफर रविवार को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से क्वालिफायर 2 में हार के साथ समाप्त हो गया. पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम 203 रनों का स्कोर डिफेंड करने में नाकाम रही और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. आईपीएल में हमेशा धीमी शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस ने इस बार भी शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. इस सीजन में मुंबई ने कुल 16 मुकाबले खेले, जिनमें से 9 में उसे जीत मिली और 7 में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस के अभियान के समाप्त होने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को अलविदा कहना शुरू किया. कई वीडियो में रोहित शर्मा को एयरपोर्ट पर टीम के अन्य सदस्यों से मिलते हुए देखा गया.

रोहित की विदाई के दो वीडियो वायरल हुए. इसमें एक वीडियो में वे अपने साथ खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को बल्ले गिफ्ट किए. इसमें सबसे पहले झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज दिखाई दिए. उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो भी रोहित का बल्ला लेकर प्रैक्टिस करते दिखे. हालांकि कर्ण शर्मा ने भी बैट की मांग की तो रोहित ने मजाकिया अंदाज में मना कर दिया. उन्होंने अपना किट बैग दिखाते हुए कहा, “अब मेरे पास बैट नहीं है. सबने 6 बैट ले लिए यार. पूरा भरा हुआ था बैग.” 

रोहित शर्मा और साथी खिलाड़ियों के सीजन की समाप्ति के बाद का एक और वीडियो आया, जिसमें रोहित शर्मा अर्जुन तेंदुलकर से मिलते नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रोहित ने अर्जुन से मुलाकात करते हुए झुककर अलग तरह का सम्मान दिखाया. अर्जुन को टीम के मैच खेलने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उन्होंने समय जरूर बिताया, जिसका उन्हें आने वाले समय में जरूर फायदा मिला. 

रोहित शर्मा का इस सीजन प्रदर्शन भी प्रभावशाली रहा. उन्होंने 15 मैचों में 418 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे और उनका औसत 29.86 रहा. हालांकि उनकी टीम छठवीं बार खिताब जीतने से चूक गई. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर पहली बार 11 वर्षों बाद फाइनल में प्रवेश किया. 

आरसीबी और पंजाब में होगा फाइनल

आज मंगलवार, 3 जून को पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा. गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही टीमें पिछले 18 वर्षों में एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी हैं. श्रेयस अय्यर ने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था, इस बार पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं. वहीं आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथ में हैं. आरसीबी के लिए असली स्टार तो विराट कोहली ही हैं. उनकी लाजवाब बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी भी ट्रॉफी उठाने के गोल्डेन मौके जरूर भुनाना चाहेगी.   

‘अगर विराट को नहीं निकाला…’ योगराज सिंह ने PBKS को दी सलाह, अगर फाइनल जीतना है तो ये करो

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: फाइनल में कैसी रहेगी पिच? क्या बारिश करेगी खेल? दोनों टीमों का ओवरऑल-सीजन हेड-टू-हेड और संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट की ‘18 नंबर की जर्सी’ को टेस्ट से ‘रिटायर’ करेगा BCCI! सामने आई जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >